{"_id":"64a55fc65a7be10cc40f3eaa","slug":"alwar-crime-more-than-six-people-injured-in-bloody-clash-due-to-land-dispute-in-bhopada-village-of-thanagaji-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar Crime: थानागाजी के भोपाडा गांव में जमीन विवाद के चलते खूनी संघर्ष में चलीं तलवारें, 6 से ज्यादा लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar Crime: थानागाजी के भोपाडा गांव में जमीन विवाद के चलते खूनी संघर्ष में चलीं तलवारें, 6 से ज्यादा लोग घायल
Wed, 05 Jul 2023 05:49 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 05 Jul 2023 05:49 PM IST
सार
Alwar Crime: राजस्थान में अलवर जिले के थानागाजी थाना अंतर्गत स्थानीय गांव भोपाडा में जमीन विवाद को लेकर छिड़ी खूनी संघर्ष में तलवारें चल गई। वहीं, एक पक्ष के छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अलवर के सामान्य चिकित्सालय लाया गया, जहां से एक व्यक्ति को जयपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जमीन विवाद के चलते खूनी संघर्ष में चलीं तलवारें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर के थानागाजी थाना अंतर्गत स्थानीय गांव भोपाडा में जमीन विवाद को लेकर छिड़ी खूनी संघर्ष में जहां तलवारें चल गई। वहीं एक पक्ष के छह से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए अलवर के सामान्य चिकित्सालय लाया गया है। जहां से एक घायल को जयपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, थानागाजी थाना अंतर्गत स्थानीय गांव भोपाडा में बुधवार सुबह पांच बजे अशोक मीणा के परिवार के भागीरथ, जीतू, भगवती, मनीष और महेश पर गांव के ही पुष्पेंद्र शर्मा और पूरण शर्मा सहित एक दर्जन लोगों ने तलवारों और लाठियों से हमला कर दिया, जिससे वे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों के परिजनों ने बताया कि उनकी जमीन पर पुष्पेंद्र शर्मा सहित उनके परिवार द्वारा पिछले लंबे समय से कब्जा किया हुआ था। उस कब्जे को सुबह हटाने गए तो इन लोगों द्वारा उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इसमें एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग गंभीर घायल हो गए। वहीं, अशोक मीणा को गंभीर अवस्था में जयपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन