फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar Crime Bloody clash over land dispute between two communities many injured six people arrested

Alwar Crime: दो समुदायों के बीच जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, कई घायल, छह लोग गिरफ्तार

Sat, 10 Jun 2023 02:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 10 Jun 2023 02:58 PM IST
सार

राजस्थान के अलवर जिले में जमीन विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान पांच से अधिक लोग घायल हुए हैं। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शांतिभंग के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
Alwar Crime Bloody clash over land dispute between two communities many injured six people arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलवर जिले में कठूमर थाना क्षेत्र के ग्राम तुसारी में सामोली से पारतू वाले सड़क मार्ग पर मनरेगा कार्य चल रहा था। इस पर सड़क के दोनों ओर जमीन को लेकर विवाद हो गया और विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। झगड़े में महिलाएं भी शामिल थीं।

विज्ञापन


कठूमर थाना प्रभारी चंदशेखर शर्मा ने बताया कि गांव तुसारी में मनरेगा के तहत सड़क निर्माण कार्य हो रहा था। इस पर गांव के दो पक्षों में सड़क में अपनी-अपनी जमीन आने को लेकर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

वहीं, सूचना पर कठूमर थाना पुलिस हेड कांस्टेबल समुंदर सिंह के साथ झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंचे फिलहाल शांति बनी हुई है। तीन लोग जिनको चोट आई है, उनका राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी दोनों पक्षों में से किसी ने भी मामला दर्ज नहीं कराया है। मामले की जांच की जा रही है। इधर, चिकित्सा प्रभारी डॉ हेमंत बताया कि झगड़े में दोनों पक्षों के पांच लोगों का प्राथमिक उपचार किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed