फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Allegations of bribery on commissioner reached on complaint of illegal construction in Alwar

Alwar: अवैध निर्माण की शिकायत पर पहुंचे कमिश्नर पर रिश्वत का आरोप, लोगों के घेराव के बाद गाड़ी छोड़कर भागे

Wed, 05 Apr 2023 02:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 05 Apr 2023 02:09 PM IST
सार

अलवर में शहर की पॉश कॉलोनी स्कीम-2 में अवैध निर्माण की शिकायत के बाद जांच के लिए पहुंचे कमिश्नर पर लोगों ने रिश्वत का आरोप लगाते हुए घेराव किया।

विज्ञापन
Allegations of bribery on commissioner reached on complaint of illegal construction in Alwar
घूस केस - फोटो : Social media

विस्तार

अलवर में शहर की पॉश कॉलोनी स्कीम नंबर दो में अवैध निर्माण देखने गए नगर परिषद के कमिश्नर का लोगों ने रिश्वत के आरोप लगाकर घेराव किया। मौके की गंभीरता को भांपते हुए नगर परिषद कमिश्नर जोधाराम विश्नोई गाड़ी वहीं छोड़कर अपने कर्मचारियों के साथ मौके से निकल गए। लोगों ने अलवर नगर परिषद के कमिश्नर पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर की पॉश कॉलोनी स्कीम-2 निवासी नरेंद्र पाल सिंह, किशोर, परमजीत सिंह, विजय गुप्ता का आनंद प्रेम आश्रम पर निर्माण चल रहा है। यहां लोगों ने अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत की थी। अवैध निर्माण की शिकायत पर कमिश्नर जोधाराम स्कीम-2 दो पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के अनुसार कमिश्नर अवैध निर्माण के काम में उपयोग किए जा रहे सामान को जब्त करने लगे। मामले की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस दौरान पार्षद देवेंद्र कौर के पति दलविंदर की नगर परिषद के अधिकारियों के साथ बहस होने लगी। लोगों ने नगर परिषद के कमिश्नर और कर्मचारियों पर रिश्वत लेने के आरोप लगाते हुए उनका घेराव करने की कोशिश की। माहौल बिगड़ता देख कमिश्नर स्टाफ व अन्य कर्मचारी गाड़ी वहीं छोड़कर वहां से निकल गए। अब इस पूरे मामले पर नगर परिषद के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। इस मामले में जब नगर परिषद कमिश्नर से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

पहले भी लग चुके हैं रिश्वत के आरोप
बता दें कि अलवर नगर परिषद पर पहले भी रिश्वत के आरोप लग चुके हैं। अलवर नगर परिषद में सभापति बीना गुप्ता को लाखों रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। तो उसके बाद कांग्रेस नेता और पार्षद नरेंद्र मीणा को रिश्वत के मामले में एसीबी ने गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed