फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar Sariska Tiger Reserve Tiger ST-32 entered fields of Liwadi village

Alwar News: एसटी-32 टाइगर लिवारी गांव के खेतों में घुसा, जानवरों का शिकार किया, सरिस्का की टीम कर रही तलाश

Sat, 09 Sep 2023 10:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 09 Sep 2023 10:35 PM IST
सार

ग्रामीणों का कहना है कि 15 दिन से बाघ की मूवमेंट जयसमंद झील पर ही बनी हुई है। इसके कारण वे अपनी फसल भी नहीं कट पा रहे हैं। रात को भी जाग कर बच्चों और जानवरों की सुरक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Alwar Sariska Tiger Reserve Tiger ST-32 entered fields of Liwadi village
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व में पिछले कई दिनों से बाघ एसटी-32 जयसमंद बांध के पास लिवारी गांव के खेतों में विचरण कर रहा है। सरिस्का प्रशासन की ओर से बाघ की मॉनिटरिंग की जा रही है। बाघ के खेतों में जाने के कारण सरिस्का प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से आमजन के लिए एडवायजरी जारी की है। 

विज्ञापन


जिसके तहत लोगों से सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद खेतों में नहीं जाने की सलाह दी गई है। बाघ के खुलेआम घूमने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि 15 दिन से बाघ की मूवमेंट जयसमंद झील पर ही बनी हुई है। इसके कारण वे अपनी फसल भी नहीं कट पा रहे हैं। रात को भी जाग कर बच्चों और जानवरों की सुरक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन


सरिस्का के उप वन संरक्षक अपूर्व कृष्ण श्रीवास्तव ने बताया कि बाघ लोगों से दूरी बनाकर रखता है। हालांकि, लोग अकेले खेतों में काम करने नहीं जाएं। उन्होंने कहा कि अगर, बाघ किसी जानवर का शिकार करता है तो प्रभावित को तत्काल मुआवजा राशि दिलाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर, बाघ की गतिविधि नजर आए तो लोग सरिस्का के कंट्रोल रूम नंबर 9462881277 और 9928162657 पर तुरंत सूचना दें। साथ ही लिवारी गांव के आसपास के क्षेत्रों में रात के समय अगर किसी कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है तो उसकी सूचना भी कंट्रोल रूम पर दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed