फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar Rakhi businessman shot dead man used to run bet business also

Rajasthan: अलवर में राखी कारोबारी की गोली मारकर हत्या, पहले भी हो चुका था अपहरण

Sat, 30 Jul 2022 09:38 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 30 Jul 2022 09:38 AM IST
सार

अलवर में राखी कारोबारी का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला। लोगों का कहना है कि कारोबारी कई राज्यों में सट्टा चलाता था। इससे पहले भी उसका अपहरण हो चुका है।

विज्ञापन
Alwar Rakhi businessman shot dead man used to run bet business also
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलवर शहर में राखी कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कारोबारी गंभीर हालत में सड़क पर पड़े मिले थे। उन्हें इलाज के लिए राजीव गांधी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि दिन में कारोबारी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई है। बताया जा रहा है कि कारोबारी का कई राज्यों में सट्टे और अलवर में राखी का कारोबार था।

विज्ञापन


मृतक के बेटे अनिल ने बताया कि कारोबारी सुबह अपने घर से दुकान के लिए निकले थे लेकिन वह दुकान नहीं पहुंचे। जब वह घर भी नहीं लौट कर आए तो इस पर परिजनों ने ने शाम तक घर आने की बात कही थी। कुछ देर बाद परिजनों फोन किया। जिसपर घनश्याम सैनी ने शाम को आने की बात कही पर वो नहीं पहुंचे। परिजनों ने फिर से फोन पर संपर्क किया लेकिन कारोबारी ने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मोबाइल की मदद से घनश्याम सैनी की लोकेशन ट्रेस की। उनकी लोकेशन तिजारा के नौरंगाबाद गांव में मिली। इस पर तिजारा पुलिस से संपर्क करके परिजनों को तिजारा भेजा गया। लोगों का कहना है कि मृतक का कई राज्यों में सट्टे का कारोबार था। पहले भी एक बार इनका अपहरण हो चुका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed