फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar civic body chief beena gupta arrested and son kuldeep gupta in bribe case of 80 thousand rupees

राजस्थानः अलवर नगर परिषद की चेयरमैन और कांग्रेस नेता बीना गुप्ता बेटे के साथ गिरफ्तार, 80 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप

Tue, 23 Nov 2021 11:20 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 23 Nov 2021 11:20 AM IST
सार

राजस्थान में अलवर नगर परिषद की चेयरमैन बीना गुप्ता और उनके बेटे कुलदीप गुप्ता को एंटी करप्शन ब्यूरो ने 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Alwar civic body chief beena gupta arrested and son kuldeep gupta in bribe case of 80 thousand rupees
बीना गुप्ता - फोटो : Twitter@ beena gupta

विस्तार

राजस्थान में अलवर नगर परिषद की चेयरमैन और कांग्रेस नेता बीना गुप्ता और उनके बेटे कुलदीप गुप्ता को एंटी करप्शन ब्यूरो ने 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। नगरपरिषद की सभापति और बेटे कुलदीप गुप्ता पर आरोप है कि नगर परिषद में नीलामी के प्रचार प्रसार का काम करने वाले परिवादी मोहनलाल से पेंडिंग बिल पास कराने की एवज में रिश्वत ली थी।

विज्ञापन


जानें क्या है मामला
वहीं इस मामले पर जयपुर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर मुख्यालय पर अलवर निवासी मोहन लाल ने परिवाद पेश किया था। उन्होंने बताया कि नगर परिषद अलवर में नीलामी के प्रचार प्रसार का काम करते हैं। जिसके कई बिल पेंडिंग चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो भी नीलामी होती है, उसका वह प्रचार प्रसार काम करता है। रिक्शे के माध्यम से या अन्य तरीके से नीलामी का 2 परसेंट राशि उन्हें मिलती है। जिसके काफी बिल पेंडिंग चल रहे हैं और इसी को पास करवान के एवज में 80 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed