फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar Case: Priyanka Gandhi spoke to the family of the Alwar victim over phone

Alwar Case: प्रियंका गांधी ने अलवर दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से फोन पर की बात, किया पूरी मदद का वादा

Sat, 15 Jan 2022 04:09 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Amit Mandal Updated Sat, 15 Jan 2022 04:09 PM IST
सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना का संज्ञान लेते हुए सभी अधिकारियों से जवाब मांगा था और घटना में न्याय दिलाने का वादा किया था।

विज्ञापन
Alwar Case: Priyanka Gandhi spoke to the family of the Alwar victim over phone
प्रियंका गांधी - फोटो : twitter/priyankagandhi

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अलवर रेप पीड़िता के परिवार से फोन पर बात कर उनका हाल-चाल जाना और उनकी पूरी मदद का भरोसा दिलाया। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अलवर की घटना निंदनीय है और राजस्थान सरकार से बात करके मैं दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने में साथ दूंगी।   

विज्ञापन


कांग्रेस का भाजपा को जवाब
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना का संज्ञान लेते हुए सभी अधिकारियों से जवाब मांगा था और घटना में न्याय दिलाने का वादा किया था। वहीं भाजपा के हमले का जवाब देते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा कि भाजपा के लोग हाथरस में एक बेटी के शव को उसके मां-बाप से छीनकर जला देते हैं। दुष्कर्म पीड़िता की मृत्यु हो जाने के बाद उसके चरित्र पर उंगली उठाते हैं और उसको बदनाम करते हैं। ये लोग क्या महिलाओं के लिए न्याय पर बात करेंगे। प्रियंका जी इस मुद्दे पर संवेदनशील हैं और हमेशा न्याय की आवाज के साथ खड़ी हैं। भाजपा के लोगों को उनके बारे में झूठी खबर फैलाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। 
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने लिखा कि भाजपा के नेताओं को बेटी के लिए न्याय से कोई मतलब नहीं है। वे लोग तो बेटी को बदनाम करने वाले व बलात्कार पीड़िता के परिवार को प्रताड़ित करने वाले लोग हैं। प्रियंका गांधी जी के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान ने आज महिलाओं की आवाज को ताकत दी है। भाजपा का मूल मकसद न्याय के लिए आवाज उठाना नहीं, बल्कि महिलाओं की आवाज पर हमला बोलना है। प्रियंका जी ने पूरे संवेदनशील तरीके से परिवार से बात की है और उनको पूरी मदद का वादा किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed