फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar Bansur police freed 24 cows from truck which is going for slaughter in Haryana

Alwar Police: हरियाणा जा रहे ट्रक से 24 गोवंश मुक्त, 10 लीटर कच्ची हथकढ़ शराब भी जब्त

Mon, 07 Mar 2022 04:16 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 07 Mar 2022 04:16 PM IST
सार

अलवर में गोकशी के लिए जा रहे गोवंश को पुलिस ने मुक्त कराया है। हालांकि, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Alwar Bansur police freed 24 cows from truck which is going for slaughter in Haryana
बानसूुर में गो तस्करी पर कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अलवर की बानसूर थाना पुलिस ने रविवार देर रात एक ट्रक से 24 गोवंश को मुक्त कराया है। गोवंश अलवर से हरियाणा गोकशी के लिए भेजे जा रहे थें। वहीं ट्रक से पुलिस ने 10 लीटर कच्ची हथकढ़ शराब भी जब्त की है। 

विज्ञापन

 


पुलिस को ट्रक से तीन गोवंश मृत मिले, जिन्हें दफनाया गया। वहीं 21 गोवंश को पुलिस ने गौशाला को सौंप दिया है। ट्रक की तलाशी में 10 लीटर कच्ची हथकढ़ शराब भी मिली। अलवर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि देर रात टीम को सूचना मिली कि ज्ञानपुरा की ओर आ रहे एक जयपुर नंबर के ट्रक में गोवंश भरा हुआ है। सूचना पर थानाधिकारी बानसूर रविंद्र सिंह कविया के नेतृत्व में थाना पुलिस ने ज्ञानपुरा रोड पर नाकाबंदी करा दी। पुलिस को करीब 3:15 बजे एक ट्रक पर संदेह हुआ। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक को रुकवाने की कोशिश की तो ट्रक चालक गाड़ी को तेजी से भगा ले गया। पुलिस ने पीछा किया तो चालक ट्रक कुंडली नदी पुलिया पर छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन


एसपी ने जानकारी दी कि ट्रक के केबिन में 10 लीटर कच्ची शराब भी मिली। ट्रक को जब्त कर फरार तस्करों के विरुद्ध आरबीए एक्ट, आबकारी एक्ट एवं आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही तस्करों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed