{"_id":"61fd34aa433a6865ba63ee9c","slug":"alleging-torture-by-wife-man-hangs-self-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: पत्नी से परेशान युवक ने फांसी लगा दी जान, वीडियो में कहा- झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: पत्नी से परेशान युवक ने फांसी लगा दी जान, वीडियो में कहा- झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही
Fri, 04 Feb 2022 07:44 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 04 Feb 2022 07:44 PM IST
सार
मृतक ने फांसी उस समय लगाई जब उसका परिवार शादी में शामिल होने गया था। उसकी शादी बूंदी की एक लड़की से चार साल पहले हुई थी, उसकी दो साल की एक बेटी भी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
जिले में पत्नी से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी उसे और उसके परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थी। इससे तंग आकर प्रेम नगर इलाके में रहने वाले मृतक अनिल सिंह ने गुरुवार रात को फांसी लगाकर जान दे दी। इससे पहले उसने अपने मोबाइल फोन में एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। उसने फांसी उस समय लगाई जब उसका परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। मृतक की शादी बूंदी जिले की लड़की से चार साल पहले हुई थी, उसकी एक दो साल की बेटी भी है।
उद्योग नगर थाने के निरीक्षक मनोज सिंह सिकरवाल ने बताया कि मृतक की पत्नी 14 जनवरी को उसे छोड़कर अपने घर चली गई थी। मनोज ने बताया कि वीडियो में मृतक अनिल अपनी पत्नी पर उसे और उसके परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहा है। वीडियो में वह कह रहा है कि वह मुझे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है। वीडियो में वह यह भी कह रहा कि उसने अपनी पत्नी से विवाद खत्म कर अलग रहने का भी अनुरोध किया था, लेकिन वह नहीं मानी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।