फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   All You Need To Know About Rajya Sabha Elections Rajasthan Subhash Chandra congress

Rajya Sabha Elections: सुभाष चंद्रा ने बिगाड़ा तीसरी सीट का गणित, क्या इसीलिए कांग्रेस ने की विधायकों की बाड़ेबंदी?

Fri, 03 Jun 2022 04:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 03 Jun 2022 04:33 PM IST
सार

राज्यसभा चुनाव में सुभाष चंद्रा की एंट्री के बाद राजस्थान कांग्रेस का गणित बिगड़ गया है। क्रॉस वोटिंग के डर से कांग्रेस ने विधायकों को उदयपुर भेज दिया है। यहां समझिए क्या है राजस्थान की चार राज्यसभा सीटों का चुनावी गणित?  

विज्ञापन
All You Need To Know About Rajya Sabha Elections Rajasthan Subhash Chandra congress
कांग्रेस ने उदयपुर के ताज अरावली होटल में विधायकों को रखा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्यसभा चुनाव ने राजस्थान में सियासी हलचल बढ़ा दी। क्रास वोटिंग के डर से कांग्रेस ने अपने विधायकों की बाड़ेबंदी कर दी है। उन्हें उदयपुर के ताज अरावली होटल में रखा गया है। उधर, भाजपा निर्दलीय विधायकों के साथ-साथ कांग्रेस के नाराज विधायकों से संपर्क कर रही है। आइए अब आपको बताते हैं राजस्थान में क्यों चढ़ा हुआ है सियासी पारा...

विज्ञापन


राज्यसभा की चार सीटों के लिए चुनाव 
राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटें खाली हो रही हैं। विधायकों की संख्या के हिसाब से कांग्रेस के खाते तीन और भाजपा के खाते में एक सीट जा रही थी। लेकिन सुभाष चंद्रा की एंट्री से समीकरण बदल गए हैं।  

विज्ञापन

बाड़ेबंदी की जरूरत क्यों?
राज्यसभा की चार सीटों के लिए पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। कांग्रेस ने मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला और प्रमोद तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने घनश्याम तिवाड़ी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं सुभाष चंद्रा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है, लेकिन भाजपा ने उन्हें समर्थन दे दिया है। कारोबारी सुभाष चंद्रा का कांग्रेस सहित कुछ निर्दलीय विधायकों से सीधा संपर्क है। नामांकन के बाद सुभाष चंद्रा ने कहा था, मैंने पहले निर्दलीयों से बात की है। भाजपा आलाकमान से इजाजत लेकर ही चुनाव में उतरा हूं। मैं राजस्थान में जन्मा हूं, बाहरी नहीं हूं। 

चुनाव का गणित समझिए 
कांग्रेस के पास 108 विधायक हैं। एक राज्यसभा प्रत्याशी को जीतने के लिए 41 वोट चाहिए, इस तरह से कांग्रेस की दो सीटें तय हैं। इसके बाद भी कांग्रेस के पास 26 वोट बचेंगे, लेकिन तीसरी सीट जीतने के लिए 15 वोट और चाहिए होंगे। वहीं, भाजपा के पास 71 विधायक हैं। इस लिहाज से एक सीट पर जीत पक्की है, लेकिन दूसरी सीट जीतने के लिए उसे 11 वोट और चाहिए। ऐसे में पूरा दारोमदार निर्दलीय सहित अन्य पार्टियों के विधायकों पर है। बतादें कि कांग्रेस को 13 निर्दलीय, भारतीय ट्राइबल पार्टी और माकपा के दो-दो विधायकों का समर्थन मिला हुआ है।

विज्ञापन

ताज अरावली में 130 कमरे बुक 
कांग्रेस ने विधायकों की बाड़ेबंदी की व्यवस्था उदयपुर के ताज ताज अरावली होटल में की है। अभी तक गहलोत सरकार के करीब 65 से अधिक विधायक और मंत्री यहां पहुंच गए हैं। विधायकों के लिए होटल में 130 कमरे बुक करवाए गए हैं। होटल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। पुलिस जवानों के साथ आला अधिकारी भी यहां मौजूद हैं। होटल में आने वाले बाहरी व्यक्ति को पूछताछ के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है। 

यह विधायक बाड़ेबंदी में नहीं पहुंचे  
नाराज चल रहे विधायकों खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मना रहे हैं। इसके बाद भी बसपा से कांग्रेस में आए विधायक  राजेंद्र गुढ़ा, वाजिब अली, संदीप यादव, लाखन सिंह और गिर्राज सिंह मलिंगा उदयुपर नहीं गए हैं। निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला सहित अन्य निर्दलीय एमएलए भी बाड़ेबंदी में शामिल नहीं हुए हैं। ऐसे में कांग्रेस के लिए यह चिंता का कारण बन सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed