फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   All India Kisan Sabha Taranagar Churu sat on dharna for a 17-point demand

Churu: गहलोत सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे किसान, कर्ज माफी सहित इन मुद्दों पर नाराजगी

Tue, 08 Mar 2022 02:44 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 08 Mar 2022 02:44 PM IST
सार

चूरू के तारानगर में अखिल भारतीय किसान सभा धरने पर बैठ गई है। किसान कर्ज माफी सहित 17 सूत्रीय मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
All India Kisan Sabha Taranagar Churu sat on dharna for a 17-point demand
तारानगर में धरने पर बैठे किसान - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

गहलोत सरकार के कर्ज माफी के वादाखिलाफी के खिलाफ किसान धरना प्रदर्शन पर उतर गए हैं। चूरू में अखिल भारतीय किसान सभा तारानगर ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


कॉमरेड निर्मल प्रजापत ने बताया कि 17 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है। प्रजापत ने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में यह वादा किया था कि किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करेंगे लेकिन बजट में किसी प्रकार का जिक्र नहीं किया गया है। पिछले साल खरीफ की फसल पूरी तरह चौपट हो गई थी। जिसकी क्रॉप कटिंग रिपोर्ट पर बीमा कंपनी ने एतराज जताया है। ऐसे में हम कंपनी के ऐतराज को सिरे से खारिज करने की मांग करते हैं। 

विज्ञापन


ये हैं मांगे
निर्मल प्रजापत ने मांग उठाई कि खरीफ 2021 का क्लेम जारी किया जाए। उन्होंने बताया कि बहुत सारे किसान साथियों की जमीन कुर्की की जा रही है, उन्हें रोका जाए। क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से की जाए आदि 17 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है। इस मौके पर रामस्वरूप सहारण, चिमनाराम पांडर, विक्रम सोनी, पूर्णाराम सरावग, गणपतराम इसरान, शिवकरण जांगिड़ सहित किसान सभा के सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed