फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alcoholic father beat his son killed

शराब के नशे में पिता ने कर दी बेटे की हत्या

Tue, 15 Dec 2015 05:45 PM IST
Updated Tue, 15 Dec 2015 05:45 PM IST
विज्ञापन
Alcoholic father beat his son killed

राजस्थान के उदयपुर में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में एक पिता ने बेटे की पीट पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है पिता शराब के नशे में धुत था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला राजस्थान के उदयपुर से जुड़ा है, जहां सोमवार सुबह अस्पताल में भर्ती बेटे ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया धन सिंह शराब पीने का आदी है, वह अक्सर शराब पीकर घर में मारपीट करता था। बीते छह दिसंबर को भी वह शराब पीकर घर पहुंचा और अपने बेटे नेपाल सिंह से गाली गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

अस्पताल में इलाज के दौरान दम ‌तोड़ा

Alcoholic father beat his son killed

इस पर भी उसका मन नहीं भरा तो उसने डंडा उठाकर अपने दस साल के बेटे से मारपीट शुरू कर दी। शराब के नशे में धुत धन सिंह ने उसे बुरी तरह पीटा। लहूलुहान हालत में बेटे को वहीं छोड़कर वह चला गया।

वहीं किशोर के रोने चिल्लाने की आवाज पड़ोसियों ने सुनी तो वह मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कई दिनों से उसका इलाज चल रहा था।

पुलिस के अनुसार पिटाई से घायल नेपाल की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था और उसकी हालत रोज बिगड़ती जा रही थी। सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। वहीं वाकये के बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed