फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Weather Forecast Temperature will drop three degrees in Rajasthan

Weather: राजस्थान में सर्दी के तेवर तेज, तीन डिग्री तक गिरेगा तापमान, रात का पारा 10 डिग्री तक नीचे आया

Mon, 21 Nov 2022 04:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 21 Nov 2022 04:17 PM IST
सार

उत्तर भारत में मौसम साफ होने के साथ ही राजस्थान में सर्दी के तेवर तेज होने लगे हैं। शेखावाटी के चूरू और सीकर के अलावा राज्य के दूसरे शहरों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने लगा है।

विज्ञापन
Weather Forecast Temperature will drop three degrees in Rajasthan
राजस्थान का मौसम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में रविवार रात सीकर के फतेहपुर में सबसे सर्द रात रही। यहां का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तरी भारत में अगले 4-5 दिन मौसम साफ रहने से अब सर्द हवाएं फिर से मैदानी एरिया में चलने लगेंगी। इससे पंजाब, दिल्ली और हरियाणा के अलावा राजस्थान के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भी दिन-रात के तापमान में गिरावट होगी। शेखावाटी में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। इससे रात में हल्की सर्द हवाएं चलने के साथ सुबह-शाम कुछ एरिया में हल्की गलन भरी सर्दी भी पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन


प्रदेश में मौसम की स्थिति पर नजर डाले तो आज जयपुर, टोंक और अजमेर समेत तमाम शहरों में मौसम पूरी तरह साफ रहा। जयपुर में रविवार रात न्यूनतम तापमान में 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। इधर, कोटा में बीती रात न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
विज्ञापन


माउंट से भी ठंडा शेखावाटी...
राज्य का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा, लेकिन ये हिल स्टेशन रेगिस्तानी एरिया चूरू जितना ठंडा नहीं रहा। चूरू में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शेखावाटी में सीकर के फतेहपुर के बाद दूसरा सबसे ठंडा इलाका रहा। चूरू और फतेहपुर के अलावा करौली, अलवर और चित्तौड़गढ़ में भी रात का न्यूनतम तापमान माउंट आबू के मुकाबले कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 शहरों में रात का तापमान सिंगल डिजिट में आया...
राज्य में बीती रात कई शहरों में रात में तेज सर्दी रही। 12 ऐसे शहर रहे, जहां रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाकर सिंगल डिजिट में आ गया। इसमें सबसे कम तापमान फतेहपुर रहा। इसके अलावा अलवर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, चूरू, झुझुनूं, फलौदी, नागौर, बारां, हनुमानगढ़, करौली और माउंट आबू शामिल है।

ठंडे होने लगे दिन...
राजस्थान में रात के साथ-साथ दिन भी ठंडे होने लगे है। कल पश्चिमी राजस्थान के छह शहरों को छोड़कर शेष सभी में दिन का तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहा। हनुमानगढ़, सीकर में दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया। बाड़मेर 32.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा। बाड़मेर के अलावा जैसलमेर, जोधपुर, जालौर, सिरोही और डूंगरपुर में कल दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।


अब आगे क्या?
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया, अगले एक सप्ताह तक उत्तरी भारत में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं होगा। इससे राजस्थान में एक सप्ताह तक मौसम बिल्कुल साफ रहेगा और उत्तरी हवाओं का असर पड़ेगा। इससे तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट अगले 2-3 दिन में और हो सकती है। चूरू में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed