फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Troubled by illness, former nominated councilor commits suicide by jumping in front of a train

Rajasthan News: पूर्व मनोनीत पार्षद ने की आत्महत्या, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान; सुसाइड नोट में बताई वजह

Wed, 08 Oct 2025 10:31 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 08 Oct 2025 10:31 PM IST
सार

Nominated Councilor Commits Suicide: अजमेर में पूर्व मनोनीत पार्षद मुनव्वर खान कायमखानी ने बीमारी से परेशान होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी बीमारी को कारण बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
 

विज्ञापन
Ajmer News: Troubled by illness, former nominated councilor commits suicide by jumping in front of a train
पूर्व मनोनीत पार्षद मुनव्वर खान ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर शहर में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब पूर्व मनोनीत पार्षद मुनव्वर खान कायमखानी (50) ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। लंबे समय से बीमारी से परेशान मुनव्वर खान ने सुसाइड नोट में अपनी जीवनलीला समाप्त करने की बात लिखी थी। घटना की सूचना मिलते ही अलवर गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन

 
गुलाब बाड़ी फाटक के पास हुई घटना
रेलवे स्टेशन मास्टर की ओर से थाने में सूचना मिली कि गुलाब बाड़ी फाटक से पहले एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। इस पर अलवर गेट थाना प्रभारी नरेंद्र जाखड़ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई। जांच के दौरान मृतक के पास से एक सुसाइड नोट और निजी दस्तावेज बरामद हुए। सुसाइड नोट में लिखा था कि मैं अपनी बीमारी से परेशान हूं, मेरी मौत का जिम्मेदार मैं खुद हूं। किसी को भी परेशान न किया जाए। पुलिस ने नोट को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Barmer Border: BSF ने तारबंदी के पास पाकिस्तानी बाप-बेटे को पकड़ा, पुलिस को सौंपा तो नाबालिग ने कर दी यह मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पूर्व पार्षद थे मुनव्वर खान कायमखानी
मृतक की पहचान गुलाब बाड़ी क्षेत्र निवासी मुनव्वर खान कायमखानी के रूप में हुई। वे कांग्रेस सरकार के समय अलवर गेट क्षेत्र से मनोनीत पार्षद रह चुके थे। परिजनों और परिचितों के अनुसार, वे लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थे और इसी कारण मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शव को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
 
पुलिस जांच जारी, बीमारी की जानकारी जुटाई जा रही है
अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। घटनास्थल से मिले सबूत और सुसाइड नोट के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस मृतक की बीमारी से जुड़ी जानकारी और परिजनों के बयान दर्ज कर रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों की पूरी पुष्टि की जा सके।

यह भी पढ़ें- बाड़मेर महिला हत्याकांड खुलासा: भतीजे ने क्रिकेट बैट से ली थी जान; चाची संग चाहता था ऐसा रिश्ता; अब गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed