बाड़मेर महिला हत्याकांड खुलासा: भतीजे ने क्रिकेट बैट से ली थी जान; चाची संग चाहता था ऐसा रिश्ता; अब गिरफ्तार
Barmer Crime: बाड़मेर जिले में एक महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी मृतका का भतीजा मदनलाल सुथार निकला, जिसने अवैध संबंध बनाने की कोशिश में विफल होने पर क्रिकेट बैट से हमला कर हत्या कर दी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर जिले के सेड़वा थाना क्षेत्र के गांव भंवार में हुई महिला की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि मृतका की हत्या उसके ही रिश्ते के भतीजे मदनलाल पुत्र आम्बाराम सुथार निवासी भंवार ने की थी।
हत्या के 24 घंटे में खुलासा
पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने घटना को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीमों का गठन किया। टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया। घटना 6 अक्तूबर को भंवार स्थित सुथारों की ढाणी में हुई थी, जहां महिला का शव लहूलुहान अवस्था में मिला था।
अवैध संबंध बनाने की कोशिश में हत्या
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मदनलाल, मृतका के रिश्ते में भतीजे के रूप में जुड़ा हुआ था। घटना वाले दिन वह पीड़िता के घर डिस (बिजली की खराबी) ठीक करने के बहाने गया था। इस दौरान उसने जबरदस्ती अवैध संबंध बनाने की कोशिश की। महिला द्वारा विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने गुस्से में आकर कमरे में रखे क्रिकेट बैट से सिर पर वार कर दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: DGP से मिले हनुमान बेनीवाल, कहा- रमेश रुलानिया और कमलेश सुथार हत्याकांड में हो सख्त कार्रवाई
घटना के वक्त घर में अकेली थी महिला
मामले की जांच में यह भी सामने आया कि घटना के समय महिला घर पर अकेली थी, बच्चे स्कूल गए हुए थे और उसका पति जोधपुर में काम करता है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ और तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई।
पुलिस कर रही विस्तृत जांच
सेड़वा थाना पुलिस ने आरोपी मदनलाल को गिरफ्तार कर लिया है और उससे गहन पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में हत्या में केवल एक ही आरोपी का शामिल होना पाया गया है, हालांकि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Anta by-election: अंता उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रमोद जैन भाया पर जताया भरोसा, कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.