फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer SP's orders are being flouted, liquor is being sold openly after 8 pm

Rajasthan News: अजमेर एसपी वंदिता के आदेश की उड़ रही धज्जियां, रात आठ बजे बाद भी खुलेआम बिक रही शराब

Fri, 27 Jun 2025 07:56 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Fri, 27 Jun 2025 07:56 AM IST
विज्ञापन
Ajmer SP's orders are being flouted, liquor is being sold openly after 8 pm
इस तरह खिड़की से बेची जा रही शराब। - फोटो : अमर उजाला
अजमेर जिले में जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा द्वारा जारी किए गए सख्त निर्देशों का शराब ठेकेदारों पर कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। हालात ऐसे हैं कि रात 8 बजे के बाद भी शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में खुलेआम शराब बेची जा रही है। इससे न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, बल्कि एसपी के आदेशों की गंभीर अनदेखी भी सामने आ रही है।
विज्ञापन


नगरा क्षेत्र में जारी है बिक्री
अलवर गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगरा इलाके में रेलवे लोको के पास स्थित शराब के ठेके पर देर रात तक धड़ल्ले से शराब बेची जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ठेके पर रात 10 बजे तक भी ग्राहकों की आवाजाही देखी जाती है, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होती। इस अवैध बिक्री से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की आवाजाही भी बढ़ गई है, जिससे आमजन में असुरक्षा की भावना गहराने लगी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सांवलिया जी मंदिर के नवीन बोर्ड ने कार्यभार किया ग्रहण, भंडार गणना की ली जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


गंज क्षेत्र में उड़ रही आदेशों की धज्जियां
कोतवाली थाना क्षेत्र के गंज इलाके में कांजी हाउस के पास स्थित शराब ठेके पर भी नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में रात 8 बजे के बाद भी शराब की बिक्री होती स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। वीडियो में ग्राहकों की भीड़ और लेन-देन की स्थिति साफ नजर आती है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि या तो स्थानीय पुलिस को जानकारी नहीं है या जानबूझकर अनदेखी की जा रही है।

क्लॉक टॉवर थाना क्षेत्र में भी वही हालात
क्लॉक टॉवर थाना क्षेत्र के पड़ाव स्थित गोवा वाइंस शॉप का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दुकान का सेल्समैन अर्धनग्न अवस्था में एक छोटी खिड़की से ग्राहक को बियर का कैन देता दिखाई दे रहा है। यह घटना भी देर रात की है।


ये भी पढ़ें: हाड़ौती में मौत बनकर आई बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत

पुलिस प्रशासन पर उठ रहे सवाल
कुछ दिन पूर्व एसपी वंदिता राणा ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि रात 8 बजे के बाद शराब की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित होगी और उल्लंघन की स्थिति में संबंधित थाना प्रभारी जिम्मेदार होंगे। लेकिन, वर्तमान स्थिति इन आदेशों की धज्जियां उड़ने की गवाही दे रही है। ठेकेदारों में पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है। 

लोगों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
इन अवैध गतिविधियों से आम नागरिकों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि प्रशासन सिर्फ कागजी आदेश जारी कर इतिश्री कर लेता है, लेकिन उन आदेशों की पालन में पूरी तरह असफल हो रहा है। कई सामाजिक संगठनों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

तस्वीरें देखिए... 
 

 एसपी के आदेशों की उड़ रही धज्जियां, खुलेआम देर रात बिकती शराब

 

एसपी के आदेशों की उड़ रही धज्जियां, खुलेआम देर रात बिकती शराब

 

एसपी के आदेशों की उड़ रही धज्जियां, खुलेआम देर रात बिकती शराब

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed