फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Six people died due to lightning in Hadoti

Kota News: हाड़ौती में मौत बनकर आई बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत

Thu, 26 Jun 2025 10:52 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Thu, 26 Jun 2025 10:52 PM IST
सार

जिले में दोपहर को मौसम साफ था अचानक से शाम को मौसम ने करवट ली और जोरदार बारिश का दौर शुरू हो गया। जिससे कई जगह पर आकाशीय बिजली भी गिरने की सूचना मिलती रही। जिससे कई जगह पर हादसे हुए।

विज्ञापन
Kota News: Six people died due to lightning in Hadoti
हाड़ौती में आकाशीय बिजली से हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाड़ौती में गुरुवार को जोरदार बारिश के साथ कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। अलग-अलग जगह पर आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। जिसमें तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। मरने वाले अधिकतर लोग खेतों पर कृषि का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान बारिश के बीच आकाश से बिजली गिर गई। वही सभी शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 8 से अधिक लोग घायल भी हो गए। जिनका अलग-अलग अस्पतालों में उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने सभी शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन


झालावाड़ जिले में आपातकालीन एवं बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अधिकारी राशिद खान ने बताया कि गुरुवार को जिले में दोपहर को मौसम साफ था अचानक से शाम को मौसम ने करवट ली और जोरदार बारिश का दौर शुरू हो गया। जिससे कई जगह पर आकाशीय बिजली भी गिरने की सूचना मिलती रही। जिससे कई जगह पर हादसे हुए। जिले में आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत में मृतकों में पुरुषों की पहचान कजोड़ लाल, कैलाश और प्रेमचंद के रूप में हुई है, जो अकलेरा और असनावर क्षेत्र के रहने वाले थे। वहीं महिलाओं की पहचान संतोष बाई पत्नी कैलाश निवासी सुनेल क्षेत्र और संतोष बाई पत्नी बाबूलाल धाकड़ निवासी पचपहाड़ क्षेत्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन


वहीं बूंदी जिले के सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम जोरदार बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पति, पुत्र और दो अन्य सहित चार लोग गंभीर घायल हो गए। सभी का इलाज तालेड़ा अस्पताल में चल रहा है। महिला के शव को मोर्चरी में रखवाया गया था। शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हादसे की सूचना मिलने के बाद तालेड़ा थाना अधिकारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मृतका महिला मंजू भील अपने परिवार के साथ खेत पर काम कर रही थी। तभी आसमान में हालांकि बारिश के साथ बिजली आ गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed