फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Riteish Deshmukh reached Ajmer with wife Genelia and children, prayed at the shrine of Khwaja Saheb.

अजमेर: पत्नी जेनेलिया और बच्चों के साथ ख्वाजा के दर पर पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख, मांगी दुआएं

Fri, 23 Oct 2026 04:40 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Fri, 23 Oct 2026 04:40 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख शुक्रवार को पत्नी जेनेलिया और बच्चों के साथ अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पहुंचे। उन्होंने जियारत कर परिवार की खुशहाली, फिल्मों की सफलता, देश में शांति और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी।

 

विज्ञापन
Riteish Deshmukh reached Ajmer with wife Genelia and children, prayed at the shrine of Khwaja Saheb.
पत्नी जेनेलिया और बच्चों के साथ बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख पहुंचे ख्वाजा के दर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख शुक्रवार को अपनी पत्नी जेनेलिया देशमुख और बच्चों के साथ विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पहुंचे। यहां उन्होंने ख्वाजा साहब की मजार पर जियारत कर अकीदत के फूल पेश किए और परिवार की खुशहाली के साथ जीवन में कामयाबी के लिए दुआ मांगी। अभिनेता के दरगाह पहुंचने की सूचना मिलते ही उनके प्रशंसकों में उत्साह छा गया। अपने पसंदीदा सितारे की एक झलक पाने और उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


रितेश देशमुख और उनका परिवार पुलिस सुरक्षा के बीच दरगाह पहुंचा। यहां खादिमों की ओर से उन्हें जियारत करवाई गई। जियारत के बाद अभिनेता की दस्तारबंदी की गई और उन्हें तबर्रुक भेंट किया गया। इस दौरान उन्होंने ख्वाजा साहब के दरबार में हाजिरी लगाकर दुआ मांगी। इसके बाद रितेश देशमुख अपने परिवार के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दरगाह से रवाना हो गए।
विज्ञापन


बॉलीवुड में कामयाबी और परिवार की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
दरगाह में जियारत के दौरान रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख ने बॉलीवुड में कामयाबी, आगामी फिल्मों और अन्य परियोजनाओं की सफलता तथा परिवार की खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इसके साथ ही उन्होंने देश में अमन-चैन, शांति और आपसी भाईचारा कायम रहने की कामना भी की। ख्वाजा साहब की दरगाह देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां हर धर्म और समुदाय के लोग अपनी मन्नतें लेकर पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: 'अरुणाचल में भारत-चीन सैनिकों के बीच तनाव बरकरार': आईटीबीपी के डीजी ने बताई स्थिति, और क्या-क्या कहा?


पसंदीदा सितारे को देखकर प्रशंसकों में उत्साह
रितेश देशमुख को दरगाह में अपने बीच देखकर प्रशंसक खासे उत्साहित नजर आए। कई लोग अभिनेता के साथ सेल्फी लेने और तस्वीरें खिंचवाने के लिए प्रयास करते दिखाई दिए। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अभिनेता और उनके परिवार की आवाजाही नियंत्रित रखी गई। पुलिस की मौजूदगी में पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के इंतजाम किए गए।

सितारों की आस्था का केंद्र है ख्वाजा साहब का दरबार
अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में देश-विदेश से जायरीन के पहुंचने का सिलसिला वर्षभर जारी रहता है। बॉलीवुड सहित विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां भी यहां हाजिरी लगाकर अपनी अकीदत जाहिर करती रही हैं। फिल्मी सितारों के दरगाह पहुंचने पर उनके प्रशंसकों में विशेष उत्साह देखने को मिलता है। रितेश देशमुख की इस यात्रा के दौरान भी यही नजारा देखने को मिला, जब अभिनेता की एक झलक पाने के लिए लोग उत्सुक नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed