फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rape of minor on the pretext of marriage in Ajmer accused arrested

Rajasthan: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी युवक को पुलिस ने दबोचा, पीड़िता दस्तयाब

Wed, 05 Oct 2022 09:21 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 05 Oct 2022 09:21 AM IST
सार

अजमेर में एक युवक पर नाबालिग लड़की को भगाने और दुष्कर्म करने का आरोप था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता को दस्तयाब किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के बयान पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Rape of minor on the pretext of marriage in Ajmer accused arrested
अजमेर में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अजमेर में एक युवक शादी करने का झांसा देकर नाबालिग को भगाकर ले गया। फिर उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी अरविंद चारण ने बताया कि डेयरी के पास खानपुरा निवासी सलमान खान ( 21) पुत्र शफीक मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने नाबालिग लड़की को प्यार में फंसा कर शादी करने का झांसा दिया और उसे भगा ले गया था। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन


थानाधिकारी ने बताया कि 27 सितंबर 2022 को पीड़ित मां ने थाने पर उपस्थित होकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया और कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता को दस्तयाब किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने पीड़िता के बयानों के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जिससे पुलिस गहनता से पूछताछ में जुटी है। उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed