फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan weather Day and night temperatures fall winter to intensify in coming days

Rajasthan Weather: दिन-रात के तापमान में गिरावट, आगामी दिनों में तेज होगी सर्दी

Sun, 30 Oct 2022 01:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 30 Oct 2022 01:36 PM IST
सार

राजस्थान में उत्तरी हवाओं के चलने का दौर जारी है और मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आगामी दिनों में सर्दी तेज होगी।

विज्ञापन
Rajasthan weather Day and night temperatures fall winter to intensify in coming days
राजस्थान में मौसम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के असर से लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दोपहर में धूप तेज हो रही है, तो वहीं सुबह और रात को ठंड का एहसास हो रहा है। स्पष्ट है कि जयपुर में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। धीरे-धीरे तापमान में गिरावट के साथ ठंड का एहसास बढ़ेगा।

विज्ञापन


प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात की जाए तो अजमेर में 33.4 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 32.7 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 34.2 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 30.2 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 31.5 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 33.6 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 33 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 35 डिग्री सेल्सियस, बूंदी में 34.4 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 31.4 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 32.6 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 35.7 डिग्री सेल्सियस, पाली में 34.4 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 35.5 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 34.8 डिग्री सेल्सियस, फलौदी में 36 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 35.3 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 34.5 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 34.7 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर में 33.5 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 35.6 डिग्री सेल्सियस, टोंक में 33.6 डिग्री सेल्सियस, बारां में 34.1 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में 34.6 डिग्री सेल्सियस, हनुमानगढ़ में 33.9 डिग्री सेल्सियस, जालौर में 37 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में 34.7 डिग्री सेल्सियस, सवाई माधोपुर में 30.6 डिग्री सेल्सियस, करौली में 32.7 डिग्री सेल्सियस और बांसवाड़ा में 33 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो अजमेर में 17.1 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 14.1 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 14.6 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 14.5 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 17.4 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 15.1 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 11 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 15.9 डिग्री सेल्सियस, बूंदी में 18.5 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 14.2 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 14.6 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 21.8 डिग्री सेल्सियस, पाली में 17.6 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 20.5 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 19.7 डिग्री सेल्सियस, फलौदी में 20 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 18.1 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 12.9 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 16.6 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर में 15.7 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 15.1 डिग्री सेल्सियस, टोंक में 18.5 डिग्री सेल्सियस, बारां में 13.6 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में 16.9 डिग्री सेल्सियस, हनुमानगढ़ में 14 डिग्री सेल्सियस, जालौर में 16.8 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में 18.5 डिग्री सेल्सियस, सवाई माधोपुर में 18 डिग्री सेल्सियस, करौली में 13.9 डिग्री सेल्सियस और बांसवाड़ा में 18 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार से मौसम शुष्क रहेगा। उत्तरी हवाओं के चलने के बाद नवंबर के पहले सप्ताह के बाद सर्दी जोर पकड़ेगा। पहाड़ी इलाकों में हाल में हुई बर्फबारी से ठंडी हवाएं चलने से रात का तापमान गिरेगा। नवंबर में रात का तापमान कई शहरों में 10 डिग्री से भी नीचे जाने की संभावना है, जिसके चलते सर्दी बढ़ेगी।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed