फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan Question on the appointment of Congress workers in Rajasthan

Rajasthan: आखिर कब तक कार्यकर्ताओं की मुराद पर फिरेगा पानी, नियुक्तियां होंगी या सिर्फ बयानबाजी ही

Mon, 02 Jan 2023 11:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 02 Jan 2023 11:00 PM IST
सार

राजस्थान कांग्रेस में जुलाई 2020 से भंग हुई जिला और ब्लॉक स्तरीय कमेटियों की घोषणा के इंतजार में बैठे कार्यकर्ताओं का इंतजार जल्दी खत्म होगा या फिर अभी और इंतजार  करना होगा। यह सवाल अब हर कांग्रेस कार्यकर्ता के मन को झकझोर रहा है।

विज्ञापन
Rajasthan Question on the appointment of Congress workers in Rajasthan
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान कांग्रेस पार्टी में सचिन पायलट के पीसीसी अध्यक्ष के पद से हटाने के बाद से खाली हुए लगभग एक लाख से भी ज्यादा पदों को भरने के लिए दो साल छह महीने बाद भी कोई हलचल नहीं होने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर होता जा रहा है। प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकलने से कार्यकर्ताओं में एक उम्मीद जगी थी कि अब कुछ होगा, लेकिन कुछ नहीं हुआ। हालांकि, राहुल गांधी ने एक नहीं कई बार कार्यकर्ताओं को ही पार्टी की रीड की हड्डी बताया था। राहुल ने कहा था, कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की ही वजह से चलती है, लेकिन यात्रा प्रदेश से चली गई और नतीजा सिफर रहा।

विज्ञापन


प्रदेश को नए प्रभारी के रूप में सुखजींदर सिंह रंधावा मिले, जिन्होंने मैराथन बैठक कर प्रदेश के सभी नेताओं, बोर्ड, निगम के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं से भी फीड बैंक लिया। जल्दी ही सब कुछ ठीक होने के संकेत भी दिए थे। रंधावा ने दो दिन में प्रदेश कांग्रेस की स्थिति को बेहतर करने की भी बात कही थी। रंधावा का भी मानना था, जल्द ही जिला स्तर की इकाई पर नियुक्ति करना ही उनकी प्राथमिकता होगी। लेकिन नए साल के भी दो दिन बीत चुकने के बाद किसी भी प्रकार की कोई हलचल नहीं होने से कार्यकर्ताओं में निराशा की लहर देखी जा रही है। प्रदेश पदाधिकारी जल्दी ही घोषणा की बात कर रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहती है।
विज्ञापन


राजनीतिक नियुक्तियां लंबे अर्से से बाकी...
राजस्थान में कुल एक लाख से भी ज्यादा नियुक्तियां होनी हैं, जबकि चुनाव में मात्र 300 दिन ही बाकी बचे हुए हैं। उदयपुर अधिवेशन में भी नियुक्तियां का मुद्दा उठा था और जल्द ही इसको पूरा करने की बात भी हुई थी। लेकिन उदयपुर अधिवेशन को भी हुए साल होने को है, लेकिन नियुक्तियां नहीं हुई हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व PCC अध्यक्ष सचिन पायलट की आपसी खींचतान के चलते लंबे समय से रिक्त पड़े यह पद कांग्रेस की चिंता को बढ़ाने वाले हैं। बिना संगठन के चुनाव में किस प्रकार कांग्रेस बीजेपी का सामना करेगी यह एक बड़ा सवाल है?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed