फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan News: Girl preparing for competitive exam raped, threatened to kill by making video

Rajasthan News: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर जान से मारने की धमकी दी

Fri, 19 Jan 2024 12:37 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 19 Jan 2024 12:37 PM IST
सार

Ajmer: प्रदेश में लगातार महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में अजमेर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से इसी तरह का एक मामला सामने आया है। अजमेर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती ने उसके दोस्त के भाई पर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Girl preparing for competitive exam raped, threatened to kill by making video
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी सहेली के भाई ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के धमकियां दी गईं। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


झुंझुनू की निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अजमेर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसकी सहेली के जन्मदिन के अवसर पर वह उसके घर गई थी, इसी दौरान उसकी सहेली के भाई ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसके बाद वह बेसुध हो गई। आरोपी ने अपनी बहन के साथ मिलकर उसके वीडियो बनाए और उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि जब उसने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने की बात कही तो उसे जान से मारने की धमकियों और उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकियां दी गईं। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed