फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan Election 2023 Rajendra Rathod held meeting with BJP workers says Congress is in competition with its

Rajasthan Election 2023: राजेंद्र राठौड़ ने BJP कार्यकर्ताओं संग की बैठक, बोले- कांग्रेस की टक्कर खुद से है

Wed, 27 Sep 2023 06:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 27 Sep 2023 06:19 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ बुधवार को अजमेर जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं संग बैठक की। इस दौरान प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा, कांग्रेस की टक्कर कांग्रेस से है, एक खेमे का नेतृत्व पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट कर रहे हैं, तो दूसरे खेमे का नेतृत्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कर रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Rajendra Rathod held meeting with BJP workers says Congress is in competition with its
कार्यकर्ताओं संग बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने राहुल गांधी के राजस्थान चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर के बयान पर कहा, कांग्रेस की टक्कर बीजेपी से नहीं बल्कि खुद से है। कांग्रेस में दो खेमे हैं, एक गहलोत और एक पायलट। इनमें टिकटों को लेकर टकराव है। दोनों खेमे चाहते हैं कि हमारे लोगों को ज्यादा से ज्यादा टिकट मिले। उन्होंने कहा, पायलट की चुप्पी तूफान आने से पहले की शांति है। पायलट ने जितना अपमान सहा है, उसे कोई नहीं भूल सकता है।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सक्रियता को लेकर भी बयान दिया। राठौड़ ने कहा, पायलट ने अपमान की राजनीति सही है, जिसे कोई भूल नहीं सकता। जब किसी को भ्रष्ट, नालायक और निकम्मा कहा जाए। ऐसा अपमान कोई सहन नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, पायलट की यह शांति तूफान से पहले की शांति है। यह टकराव और खेमा इस सरकार की समाप्ति के साथ ही खत्म होगा।
विज्ञापन


प्रेस से बातचीत के दौरान राठौड़ ने कहा कि बीजेपी में एक ही गुट है, वो गुट है नरेंद्र मोदी गुट। उन्होंने वसुंधरा राजे की सक्रियता के सवाल के जवाब में कहा कि वे हमारी पार्टी के सभी कार्यक्रमों में भाग ले रही हैं। वे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, ऐसे में उनकी सक्रियता पर सवाल उठाना उचित नहीं है। परिवर्तन यात्रा का जब आगाज किया था तब चारो शुभारंभ में भी वसुंधरा राजे रहीं। टिकट वितरण पर राठौड़ ने कहा कि कार्यकर्ता ही हमारा कैटेगरी है। भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और मंडल स्तर से लेकर जिला स्तर तक और प्रदेश स्तर तक पारदर्शिता तरीके से सब की राय के अनुसार टिकट वितरण करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ED की छापेमारी पर दिए गए बयान पर राठौड़ ने जवाब देते हुए कहा कि अगर कोई ED की रेड उनकी निगाहों में गलत है तो तथ्यों के आधार पर सामने आकर क्यों नहीं कहते। कल राजेंद्र यादव के घर के ताले ED को क्यों तोड़ने पड़े। मुख्यमंत्री को आगे आकर कहना चाहिए, अब तक ED ने जितनी रेड की है यह गलत है। 


राठौड़ ने कहा, एक बात जरूर मुख्यमंत्री कहते हैं जल जीवन मिशन के अंदर राजस्थान में सर्वाधिक घोटाला हुआ। साढ़े 16 किलो सोना पकड़ा गया। रिटायर्ड आईएस और एक्शंस के पास पकड़ा गया। सोना पकड़े जाने के बाद दूसरे दिन बयान करते हैं यह सोना किसी मंत्री के पास या केश नहीं पकड़ा गया। उनकी सरकार पर कोई आरोप नहीं है। उनके खुद के शासन में ED आकर 16 किलो सोना पकड़ रही है, यह भ्रष्टाचार की गंगोत्री बहाने में पूरा इनका सहयोग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed