{"_id":"6ab142dbf53f15be3c048138","slug":"rajasthan-central-university-burglary-wanted-husband-wife-duo-arrested-after-10-months-on-the-run-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय चोरीकांड: 10 महीने से फरार थे पति-पत्नी, दोनों पर था 7500-7500 का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय चोरीकांड: 10 महीने से फरार थे पति-पत्नी, दोनों पर था 7500-7500 का इनाम
Mon, 21 Sep 2026 08:14 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगढ़
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Mon, 21 Sep 2026 08:14 PM IST
सार
किशनगढ़ के बांदरसिंदरी थाना क्षेत्र में राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्टाफ क्वार्टर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 10 महीने से फरार चल रहे इनामी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय
- फोटो : Social Media
विस्तार
राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्टाफ क्वार्टर में हुई चोरी के मामले में बांदरसिंदरी थाना पुलिस ने पिछले 10 महीने से फरार चल रहे इनामी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों पर पुलिस ने 7500-7500 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था और वे जिले के शीर्ष 10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल थे। बांदरसिंदरी के थाना प्रभारी बीएल जाट ने जानकारी दी कि पुलिस टीम ने गणेशपुरा निवासी 40 वर्षीय विश्राम बागरिया और उसकी 31 वर्षीय पत्नी हंसा बागरिया को पकड़ा है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से चोरी की इस वारदात और उनके गिरोह से जुड़े अन्य मामलों के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है।
15 नवंबर की रात हुई थी चोरी की वारदात
पुलिस के अनुसार, बांदरसिंदरी स्थित राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के आवासीय क्वार्टरों में 15 नवंबर की रात चोरी की घटना हुई थी। इस संबंध में विश्वविद्यालय के सुरक्षा निरीक्षक जयराम चेजारा ने 19 नवंबर को बांदरसिंदरी थाने में मामला दर्ज कराया था। दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, चोरों ने आवासीय क्वार्टरों से सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के और नकदी चोरी कर ली थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए कार्रवाई शुरू की थी।
ये भी पढ़ें- राजस्थान निकाय चुनाव: अलवर में बीजेपी की सुमनलता बनीं पहली मेयर, 42 वोट से जीतीं; कांग्रेस को 23 वोट मिले
विज्ञापन
चार आरोपी पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल
इस चोरी के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों- लखन मोग्या, पप्पू बागरिया, नाथू गुर्जर और नेमा बागरिया—को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, विश्राम और हंसा घटना के बाद से करीब 10 महीने से लगातार फरार चल रहे थे। इन दोनों इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस चोरी की वारदात में उनकी भूमिका, चोरी के सामान और इस गिरोह से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों के बारे में लगातार पूछताछ कर रही है।