{"_id":"67ab301e1704d1d85c0cefb3","slug":"partial-change-in-the-schedule-of-higher-secondary-examination-of-board-of-secondary-education-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2615992-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: जेईई मेन्स परीक्षा के साथ संभावित टकराव के कारण बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम बदला, नई तिथियां जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: जेईई मेन्स परीक्षा के साथ संभावित टकराव के कारण बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम बदला, नई तिथियां जारी
Tue, 11 Feb 2025 08:05 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 08:05 PM IST
सार
जेईई मेन्स सेशन 2 की परीक्षा तिथियों के साथ संभावित टकराव को देखते हुए आरबीएसई ने उच्च माध्यमिक परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया है। इस संबंध में बोर्ड ने नई तिथियां जारी की हैं, जिसके बारे में बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने उच्च माध्यमिक परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक परिवर्तन किया है। यह बदलाव जेईई मेन्स सेशन 2 परीक्षा की तिथियों के साथ संभावित टकराव को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
बोर्ड सचिव कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। विद्यार्थी वहां जाकर नई तिथियों की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
संशोधित परीक्षा तिथियां
संस्कृत साहित्य एवं संस्कृत वाङ्मय की परीक्षा अब 22 मार्च के बजाय 9 अप्रैल को होगी।
समाजशास्त्र की परीक्षा 27 मार्च से बदलकर 3 अप्रैल कर दी गई है।
ऋग्वेद, शुक्ल यजुर्वेद, कृष्ण यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद, न्याय दर्शन, वेदांत दर्शन, मीमांसा दर्शन, जैन दर्शन, निंबार्क दर्शन, वल्लभ दर्शन, सामान्य दर्शन, रामानंद दर्शन, व्याकरण शास्त्र, साहित्य शास्त्र, पुराण इतिहास, धर्मशास्त्र, ज्योतिष शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु विज्ञान एवं पुरोहिती शास्त्र की परीक्षा 1 के बजाय 4 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि रसायन विज्ञान और रसायन विज्ञान की परीक्षा 3 अप्रैल के स्थान पर अब 22 मार्च को आयोजित होगी।
कंप्यूटर विज्ञान और इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेस की परीक्षा 7 अप्रैल से बदलकर अब 27 मार्च को होगी।
बोर्ड ने सभी विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे नए परीक्षा टाइम टेबल के अनुसार अपनी तैयारी करें।