फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Mother's Day Special: Mother carried a burden of 100 kg on her back to make her son an IPS.

Mother's Day Special: मुझे बड़ा बनाने के लिए मां ने की मजदूरी, पढ़ने जा सकूं इसलिए अपनी पीठ पर उठाती थी बोझ

Sun, 12 May 2024 09:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 12 May 2024 09:16 PM IST
सार

मेरी मां खुद पढ़ी लिखी नहीं थीं, लेकिन मुझे पढ़ाया। 5th क्लास में था। एक दिन मां बोलीं- तुझे बड़ा होकर कलेक्टर बनना है। उसे नहीं पता था कि कलेक्टर क्या होता है?

विज्ञापन
Mother's Day Special: Mother carried a burden of 100 kg on her back to make her son an IPS.
प्रशिक्षु आईपीएस कांबले शरण गोपीनाथ अपनी मां के साथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहा जाता है कि हर शहर में हर बस्ती आबाद नहीं होती, दीवार तो होती है मगर बुनियाद नहीं होती, मां तो मिलती है हर औलाद को बहुत अच्छी, मगर हर मां को अच्छी औलाद नहीं मिलती.... ऐसा ही एक किस्सा है महाराष्ट्र का, जहां पर एक मां ने अपने बेटे को अफसर बनाने के लिए अपना जीवन खपा दिया। आज इस मां का बेटा आईपीएस है। हम बात कर रहे हैं अजमेर जिले के पुष्कर में प्रशिक्षु आईपीएस कांबले शरण गोपीनाथ की...

विज्ञापन


आज मदर्स डे पर अजमेर जिले के पुष्कर थाने में तैनात प्रशिक्षु आईपीएस कांबले शरण गोपीनाथ ने अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण किस्सा सुनाते हुए बताया कि मेरी मां खुद पढ़ी लिखी नहीं थीं, लेकिन मुझे पढ़ाया। 5th क्लास में था। एक दिन मां बोलीं- तुझे बड़ा होकर कलेक्टर बनना है। उसे नहीं पता था कि कलेक्टर क्या होता है? बस इतना जानती थी कि कोई बड़ा अफसर होता है। मेरी मां दिनभर खेतों में पिता गोपीनाथ कांबले के साथ काम करती और शाम ढले दूसरे के खेतों में काम करने जाती थीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अनाज और सब्जियों के बोरे अपनी पीठ पर लादकर मजदूरी करती थीं, ताकि मैं 10 रुपये देकर जीप में स्कूल जा सकूं। दिनभर काम के बाद रात को घर आकर भाई और मेरे लिए खाना बनाती थीं और अपने हाथों से खिलाती थीं।

मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले ट्रेनी आईपीएस कांबले शरण गोपीनाथ अजमेर जिले के पुष्कर थाने में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि आज उनका ये मुकाम सिर्फ उनकी मां सुधामती की मेहनत, सोच और संघर्ष के कारण ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed