फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Guard commits suicide in JLN Medical College in Ajmer

Ajmer: जेएलएन मेडिकल कॉलेज के परिसर में निजी सुरक्षा गार्ड ने लगाई फांसी, मृतक चंदन आर्मी से रिटायर्ड था

Thu, 24 Nov 2022 02:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमजेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमजेर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 24 Nov 2022 02:07 PM IST
सार

राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित जेएलएन मेडिकल कॉलेज परिसर में एक सुरक्षा गार्ड ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक गार्ड आर्मी से रिटायर्ड था और वह झुझुनूं जिले का निवासी था।

विज्ञापन
Guard commits suicide in JLN Medical College in Ajmer
जेएलएन मेडिकल कॉलेज परिसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर के जेएलएन मेडिकल कॉलेज परिसर में रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बॉडी को लटकता देख कॉलेज में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने बॉडी को जेएलएन हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने मृतक ऑफिसर के बैग से बरामद हुई आईडी से झुझुनूं जिले के संबंधित थाने को सूचना दी है। परिजनों के अजमेर पहुंचने के बाद पुलिस अग्रिम अनुसंधान करेगी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात मेडिकल कॉलेज परिसर की लाइब्रेरी के पास फर्स्ट फ्लोर की गैलरी में रेलिंग पर रस्सी से फंदा बनाकर खाजपुरा नया झुझुनूं निवासी चंदन सिंह (58) पुत्र रामकुमार सिंह ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह जब मेडिकल कॉलेज में स्टूडेंट और सफाई करने वाले कर्मचारी पहुंचे तो बॉडी को लटका देख हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर देवाराम थाने के जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी ली गई। कुछ देर बाद पुलिस ने बॉडी को फंदे से उतारा और जेएलएन हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। घटना की जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर देवाराम ने बताया, मृतक के बैग और पर्स से आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज मिले हैं। मृतक चंदन नया झुझुनूं खाजपुरा का रहने वाला है। बॉडी को मॉर्च्युरी में रखवा कर मृतक के संबंधित थाने को सूचना दे दी गई है। परिजनों के अजमेर पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पुलिस को अभी तक किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि सुसाइड को लेकर मामले की जांच की जा रही है। सब इंस्पेक्टर देवाराम ने बताया कि मृतक चंदन सिंह आर्मी से रिटायर्ड था। वर्तमान में वह रेक्सओ गार्ड कंपनी के जरिए जेएलएन मेडिकल कॉलेज में गार्ड की नौकरी कर रहा था। मृतक ने किन कारणों के चलते सुसाइड किया है, इसे लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed