फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Fire in readymade export garment showroom in Pushkar

Ajmer: पुष्कर में गारमेंट शोरूम में लगी आग, पुलिस ने समय रहते दाधीच भवन में ठहरे यात्रियों को बाहर निकाला

Wed, 05 Apr 2023 02:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 05 Apr 2023 02:45 PM IST
सार

पुष्कर में के हैलोज़ रोड स्थित एक गारमेंट शोरूम में आग से लाखों का नुकसान हो गया। गनीमत रही कि पास के ही दाधीच भवन में ठहरे यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन
Fire in readymade export garment showroom in Pushkar
आग से तबाह हुआ गारमेंट शोरूम - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अजमेर के पुष्कर के हैलोज़ रोड स्थित एक रेडीमेड एक्सपोर्ट गारमेंट शोरूम में बुधवार सुबह आग लग गई। आग से लाखों का नुकसान हुआ है शोरूम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की खबर पर मुस्तैदी दिखाते हुए पुष्कर पुलिस और नगरपालिका के कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत से काबू पा लिया।

विज्ञापन


हैलोज़ रोड स्थित गुरुदत्त गारमेंट एक्सपोर्ट शोरूम में बुधवार सबह आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एतिहात के तौर पर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद करवाई। पास के ही दाधीच भवन में ठहरे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना पर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। पालिका के फायर फाइटर्स आग बुझाने के प्रयास किए। आग काफी भीषण रूप ले चुकी थी। कुछ देर में जब आग काबू नहीं हुई तो पालिका का दूसरा फायर ब्रिगेड दस्ता भी मौके पर भेजा गया। प्राइवेट टैंकरों से भी पानी मंगवाया गया। करीबन एक घंटे से अधिक समय की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक आग से शोरूम में रखा अधिकांश माल खाक हो गया। आग किस कारण से लगी अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed