{"_id":"676a7f5892e199cc580102a3","slug":"congress-demonstrated-in-honor-of-bhimrao-ambedkar-climbed-the-barricades-scuffled-with-the-police-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2449391-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer : गृहमंत्री के बयान के विरोध में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, बैरिकेड्स पर चढ़े कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer : गृहमंत्री के बयान के विरोध में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, बैरिकेड्स पर चढ़े कार्यकर्ता
Tue, 24 Dec 2024 08:40 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 08:40 PM IST
सार
गृह मंत्री अमित शाह की डॉ. अंबेडकर को लेकर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर आज कांग्रेस ने शहर में पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स पर चढ़ने की कोशिश की, जिसके कारण पुलिस से उनकी धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन
कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया
विस्तार
आज कांग्रेस ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में पैदल मार्च निकालते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद में डॉ. अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के खिलाफ था। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
शहर कांग्रेस कमेटी अजमेर के तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंडिया मोटर सर्कल से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर बैरिकेड्स पर चढ़ने की कोशिश की, जिसके कारण प्रदर्शनकारियों की पुलिस से धक्का-मुक्की हो गई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेट्स गिरा दिए और परिसर में घुसने का प्रयास किया।
विज्ञापन
जिला कलेक्टर की अनुपस्थिति में कांग्रेसियों ने ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय के मुख्य दरवाजे पर चस्पा कर दिया और डॉ. अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के लिए गृह मंत्री अमित शाह से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और उन्हें बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह रलावता ने कहा कि गृह मंत्री द्वारा दिया गया बयान संविधान और संवैधानिक मूल्यों का अपमान है। यह बयान न केवल दलित समुदाय की भावनाओं को आहत करता है, बल्कि पूरे देश के सांस्कृतिक और संवैधानिक मूल्यों को चोट पहुंचाता है। कांग्रेस ने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए राजनीतिक और कानूनी लड़ाई लड़ने की प्रतिबद्धता जताई।
इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के निवर्तमान शहर अध्यक्ष विजय जैन, डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, निगम की नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली, शैलेंद्र अग्रवाल, सुनील लारा, शक्ति सिंह रलावता, सौरभ बजाड़, मनीष सैन, प्रेम सिंह गौड़, अनुपम शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।