फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   College students slapped principal for molesting girl students in Ajmer

Rajasthan: कॉलेज छात्रों ने प्रिंसिपल को मारे थप्पड़, चैंबर में बुलाकर छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोप

Sun, 18 Dec 2022 02:45 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 18 Dec 2022 02:45 PM IST
सार

किशनगढ़ के एक कॉलेज की छात्रा ने प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ करने की शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं घटना से आक्रोशित छात्रों ने आरोपी प्रिंसिपल को निलंबित करने की मांग की है।

विज्ञापन
College students slapped principal for molesting girl students in Ajmer
छात्रों ने प्रिंसिपल को जड़े थप्पड़ - फोटो : Social Media

विस्तार

अजमेर के किशनगढ़ में कॉलेज छात्रों ने प्रिंसिपल की जमकर पिटाई की। छात्राओं ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल चॉकलेट देने के बहाने उन्हें अपने चैंबर में बुलाता है और उनके साथ छेड़छाड़ करता है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला अजमेर के एक गवर्नमेंट पीजी कॉलेज का है। एक पीड़ित छात्रा ने प्रिंसिपल के खिलाफ किशनगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। छात्रा का आरोप है कि प्रिंसिपल ने शनिवार सुबह 10 बजे वॉट्सऐप मैसेज कर चैंबर में बुलाया। वहां आरोपी ने चॉकलेट देने के बहाने उससे छेड़छाड़ की। इसके बाद पीड़ित छात्रा ने इसकी शिकायत छात्रसंघ कार्यालय में दी।

विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलने के बाद आक्रोशित छात्र प्रिंसिपल के चैंबर में पहुंच गए। कहासुनी होने पर एक छात्र ने प्रिंसिपल को थप्पड़ मार दिया। सूचना मिलते ही शहर थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। छात्रों के आक्रोश को देखते हुए पुलिसकर्मी प्रिंसिपल जांगिड़ को अपने साथ ले गए। वहीं छात्र नेताओं का कहना है कि प्रिंसिपल को निलंबित किया जाए, नहीं तो वे कॉलेज में क्लास नहीं लगने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed