Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer: Thieves Steal Gold Jewellery Worth Over Rs 40 Lakh from Elderly Woman’s Bag at Bus Stand

अजमेर: बस में चढ़ रही बुजुर्ग महिला के बैग में कट मारा, 40 लाख के गहने चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Sun, 22 Nov 2026 04:47 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 22 Nov 2026 04:47 PM IST
सार

विवाह समारोह में शामिल होने गुजरात जा रहे नागौर के बुजुर्ग दंपती के साथ अजमेर बस स्टैंड पर वारदात हो गई। ब्यावर की बस में चढ़ते समय बदमाश बैग काटकर 40 लाख रुपये से अधिक के सोने के जेवर और नकदी ले गए। 

विज्ञापन
Ajmer: Thieves Steal Gold Jewellery Worth Over Rs 40 Lakh from Elderly Woman’s Bag at Bus Stand
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोडवेज बस स्टैंड पर ब्यावर की बस में चढ़ते समय बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला के बैग पर कट मारकर 40 लाख रुपये से अधिक के सोने के जेवरात और नकदी चुरा ली। पीड़ित दंपती नागौर जिले के पादूकलां गांव के रहने वाले हैं और गुजरात में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वारदात के बाद पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बस में चढ़ते समय बैग काटकर चोरी
नागौर के पादूकलां निवासी 72 वर्षीय सुशीला सोनी अपने पति घनश्याम सोनी के साथ गुजरात जाने के लिए घर से निकले थे। वे अजमेर बस स्टैंड पर ब्यावर जाने वाली बस में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने सुशीला के हाथ में मौजूद बैग पर कट मारकर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के अनुसार बैग में 150 ग्राम सोने के आभूषण, 30 ग्राम का चूड़ी पाडला, 40 ग्राम का चेन पेंडेंट, 20 ग्राम वजन की छह अंगूठियां और एक सोने का हार रखा था। इसके अलावा बैग में मोबाइल फोन, पर्स और 5,000 रुपये की नकदी भी रखी हुई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान: 'भाजपा ने सेमीफाइनल बताया था, जनता ने फाइनल की राह दिखा दी', पंचायत चुनाव पर बोले प्रहलाद गुंजल
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया। सिविल लाइंस थाने के सहायक उपनिरीक्षक मनीराम ने बताया कि पीड़िता सुशीला सोनी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीम बस स्टैंड परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरी की इस वारदात का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed