{"_id":"6641bf0a96ef610ff2094e48","slug":"cbse-12th-board-result-the-wait-of-cbse-12th-students-is-over-girls-won-pass-percentage-91-52-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE 12th Board Result: सीबीएसई 12वीं के छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, लड़कियों ने मारी बाजी, पास प्रतिशत 91.52","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE 12th Board Result: सीबीएसई 12वीं के छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, लड़कियों ने मारी बाजी, पास प्रतिशत 91.52
Mon, 13 May 2024 12:49 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 13 May 2024 12:49 PM IST
सार
सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं के छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया। बोर्ड ने आज सोमवार को परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस साल सीबीएसई बोर्ड से कक्षा 12वीं की परीक्षाएं दी हैं, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल का कुल पास प्रतिशत 87.98% रहा। करीब 18 लाख स्टूडेंट्स ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। इन सभी विद्यार्थियों का परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दिया गया है। इस साल का कुल पास प्रतिशत 87.98% रहा है। बोर्ड के अनुसार इस साल लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले 6.40 प्रतिशत बेहतर रहा है।
विज्ञापन
लड़कियों का पास प्रतिशत जहां 91.52 रहा, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 और ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत 50.00 रहा है । छात्र अपना परीक्षा परिणाम जानने के लिए सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर होम पेज पर, CBSE 12th Result Direct Link पर क्लिक रिजल्ट की डिजीटल कॉपी देख सकते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 7126 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस साल कुल पास प्रतिशत 87.98 रहा है वहीं पिछले साल (2023) का कुल पास प्रतिशत 87.33 रहा था. यानी इस साल परिणामों में 0.65 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन