फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer: The accused who looted seven lakh from a cumin trader was arrested, Pisangan police and DST took action

Ajmer: जीरा व्यापारी से सात लाख रुपये की लूट का इनामी आरोपी गिरफ्तार, पीसांगन पुलिस और डीएसटी ने की कार्रवाई

Sun, 15 Jun 2025 09:35 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 15 Jun 2025 09:35 AM IST
सार

अजमेर जिला स्पेशल टीम व पीसांगन थाना पुलिस ने बीती 8 अगस्त को पिस्तौल की नोंक पर जीरा व्यापारी से 7 लाख रुपये की लूट करने के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी इकबाल उर्फ बाला काठात को जयपुर से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Ajmer: The accused who looted seven lakh from a cumin trader was arrested, Pisangan police and DST took action
लूट का इनामी आरोपी पुलिस गिरफ्त में

विस्तार

आरोपी ब्यावर सदर व सिटी थाना पुलिस के अलावा अजमेर के रामगंज पुलिस का भी वांछित हैं। ब्यावर सिटी पुलिस ने उस पर हत्या के मामले में 5 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। पीसांगन थानाधिकारी प्रहलाद सहाय मीणा के मुताबिक गत 8 अगस्त को आनंदपुर कालू निवासी गोपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि वह पिकअप से अपने चालक के साथ जयपुर मंडी में जीरा बेचकर 7 लाख रुपये लेकर आनंदपुर कालू लौट रहा था। इसी दौरान नागेलाव से आगे शिवपुरा करनोस के मध्य एक बिना नंबरी कार के चालक ने उनकी पिकअप के आगे अपनी कार को लगाकर उनकी पिकअप को रोक लिया और 4 नकाबपोश बदमाश उनसे 7 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Plane Crash: बांसवाड़ा के डॉक्टर दंपति के तीनों बच्चों के शव की रिपोर्ट मिली, माता-पिता के रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन


थानाधिकारी प्रहलाद सहाय मीणा ने बताया कि पीड़ित गोपाल सिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि पीड़ित की गाड़ी का पीछा एक बिना नंबरी स्विफ्ट कार कर रही थी। वारदात के उपरांत कार नागेलाव, अलीपुरा, गोला, नया बाड़िया होते हुए श्री सीमेंट ब्यावर की ओर जाती हुई नजर आई। जांच में पुलिस को टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज में कार के असली नंबर मिल गए। इस पर वाहन मालिक से पूछताछ में बदमाशों की पहचान हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पहले से ही तीन आरोपित हामिद काठात, फिरोज उर्फ फरहू और सिकंदर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि चौथा आरोपित इकबाल उर्फ बाला काठात फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed