फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Brother-sister relationship soured, neighbor brother raped a five-year-old girl

Ajmer News: भाई-बहन का रिश्ता हुआ तार-तार, पड़ोसी भाई ने पांच साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

Wed, 10 Jul 2024 03:55 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 10 Jul 2024 03:55 PM IST
सार

रिश्ते में भाई लगने वाले एक युवक ने एक पांच साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। परिजनों को बच्ची खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे मिली। फिलहाल अजमेर के जेएलएन अस्पताल में बच्ची का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Ajmer News: Brother-sister relationship soured, neighbor brother raped a five-year-old girl
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केकड़ी जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक 5 साल की बच्ची को रिश्ते में भाई लगने वाले युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया। वह बच्ची को जंगल में लेकर गया था। परिजनों को बच्ची खून से लथपथ सड़क किनारे रोते हुए मिली, अस्पताल ले जाने पर बच्ची के साथ दुष्कर्म होने का पता चला। फिलहाल बच्ची अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती है, जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मासूम बच्ची के पिता ने बताया कि सोमवार शाम को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उसका पड़ोसी रिश्तेदार बच्ची को बहला-फुसलाकर नहाने की बात कहकर जंगल में हैंडपंप पर ले गया, शाम तक बच्ची के घर नहीं लौटने पर जब परिजनों ने बच्ची की तलाश की तो वह खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे रोती हुई मिली। 
विज्ञापन


परिजन उसे केकड़ी हॉस्पिटल लेकर गए, वहां से बच्ची को अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल रैफर कर दिया गया। हॉस्पिटल में बच्ची से डॉक्टरों ने पूछताछ की। इस दौरान बच्ची ने घटना के बारे में बताया। वहीं केकड़ी राजकीय जिला हॉस्पिटल के पीएमओ डॉक्टर नवीन कुमार जांगिड़ ने कहा कि सोमवार रात बच्ची को भर्ती कराया गया था। बच्ची के प्राइवेट पार्ट में चोट लगी थी। पीडियाट्रिक सर्जरी की वजह से स्टेबल हालत में अजमेर जेएलएन हॉस्पिटल रैफर किया गया था। परिजनों ने चोट लगने की बात कहते हुए पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया था, लेकिन बच्ची के साथ हुई रेप की घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, घायल बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed