{"_id":"6464e9c6c482595c2f02ef9b","slug":"ajmer-dm-bharti-dixit-asked-to-remove-water-hyacinth-from-anasagar-in-five-days-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: DM भारती दीक्षित एक्शन मोड में, ठेकेदार को दिया अल्टीमेटम, पांच दिन में आनासागर से हटाएं जलकुंभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: DM भारती दीक्षित एक्शन मोड में, ठेकेदार को दिया अल्टीमेटम, पांच दिन में आनासागर से हटाएं जलकुंभी
Wed, 17 May 2023 08:20 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 17 May 2023 08:20 PM IST
सार
अजमेर जिले की जिला कलेक्टर भारती दीक्षित इस समय एक्शन मोड में हैं। उन्होंने आनासागर झील से पांच दिन के अंदर जलकुंभी हटाने को कहा है। कलेक्टर दीक्षित आनासागर झील, एलिवेटेड रोड, सड़कों और सक्यूलर रोड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
कलेक्टर डॉ. भारती दीक्षित निरीक्षण करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर जिला कलेक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने बुधवार को शहर में विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम ठेकेदार को पांच दिन में आनासागर झील से जलकुंभी हटाने, नालों से जलकुंभी आवक रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने आरएसआरडीसी को शुक्रवार तक एलिवेटेड रोड के नीचे सड़के सुधारने के भी निर्देश दिए। जिला कलेक्टर भारती दीक्षित ने बुधवार को नगर निगम के सीईओ सुशील कुमार के साथ शहर में स्मार्ट सिटी, आरएसआरडीसी और अन्य विभागों के कामों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अजमेर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट्स की जानकारी लेते हुए चल रहे कार्यों की समीक्षा भी की। सर्वप्रथम जिला कलेक्टर दीक्षित ने एलिवेटेड रोड पर पुरानी आरपीएससी से होते हुए मार्टिंडल ब्रिज एवं मार्टिंडल ब्रिज से खाईलैण्ड तक का निरीक्षण किया। तत्पश्चात पुरानी चौपाटी से नाव में सवार होकर आनासागर झील और इसके चारों ओर बने हुए पाथ-वे का निरीक्षण झील की शैर कर किया। आनासागर झील में हो रही जलकुंभी को आगामी पांच दिवस में हटाने के लिए ठेकेदार को पाबन्द करने के निर्देश प्रदान किए गए। वहां से आनासागर के चारों ओर स्मार्ट सिटी के कार्य जैसे आनासागर सक्यूलर रोड का निरीक्षण करते हुए दोबारा नसियां तक आए।
विज्ञापन
स्टेशन रोड से मार्टिंण्डल ब्रिज का किया अवलोकन...
जिला कलेक्टर ने स्टेशन रोड से मार्टिंण्डल ब्रिज और मार्टिंण्डल ब्रिज से पुरानी आरपीएससी तक एलिवेटेड रोड के नीचे की रोड का जायजा लिया। पीडी आरएसआरडीसी को शुक्रवार तक नीचे की रोड बनाने का कार्य आरम्भ करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के पश्चात डॉ. दीक्षित ने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में स्मार्ट सिटी अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने एलिवेटेड रोड के ट्रैफिक मैनेजमेन्ट के लिए गठित कमेटी से वार्ता कर उनके सुझाव जाने एवं उन्हें अपनी सम्पूर्ण रिपोर्ट आगामी सात दिवस में देने के लिए निर्देशित किया। सुझावों में नसियां के निकट नाले पर आ रही पाइप लाइन को हटाने के विकल्प तलाशने के लिए अधिशासी अभियंता पीएचईडी को निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त कंकरीट के पिलर्स और लाइटों के बॉक्स जो कि रोड में यातायात को बाधित कर रहे है, उन्हें हटाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन