फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Action taken by Kishangarh police station of Ajmer, three accused of murderous attack arrested

Ajmer: पुलिस ने जानलेवा हमले के तीन आरोपी किए गिरफ्तार, पीड़ित पर कुल्हाड़ी और डंडों से किया गया था हमला

Tue, 24 Jun 2025 08:46 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 24 Jun 2025 08:46 PM IST
सार

मामले की गंभीरता को देखते हुए किशनगढ़ थाना पुलिस ने आईपीसी की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी वंदिता राणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीपक कुमार शर्मा और सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु के सुपरविजन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

विज्ञापन
Action taken by Kishangarh police station of Ajmer, three accused of murderous attack arrested
पुलिस गिरफ्त मे जानलेवा हमले के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगढ़ थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह घटना 23 फरवरी 2025 की सुबह करीब 9 बजे ग्राम काढा में घटित हुई थी, जब पीड़ित शिवराज सेन पर तीन लोगों ने घर में घुसकर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई। किशनगढ़ थानाधिकारी भीखाराम काला ने बताया कि पीड़ित शिवराज सेन पुत्र पाबुलाल सेन, निवासी ग्राम काढा, ने थाना किशनगढ़ में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह घर पर भोजन कर रहे थे, तभी गांव के ही गौरीशंकर सेन, पवन कुमार सेन और गजेन्द्र सेन गाली-गलौच करते हुए उनके घर पहुंचे और जान से मारने की धमकी देने लगे।

विज्ञापन

तीनों आरोपी जबरन घर में घुस आए, जहां गौरीशंकर सेन ने कुल्हाड़ी से शिवराज पर वार किया, जबकि पवन और गजेन्द्र ने डंडों और लकड़ी से हमला किया। हमले में शिवराज गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। आरोपियों ने पीड़ित की पत्नी, बच्चों और मां से भी धक्का-मुक्की की और उन्हें जमीन पर गिरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवराज सेन का आरोप है कि तीनों आरोपी पूर्व से ही उसे धमकाते आ रहे हैं और उसकी जमीन एवं मकान पर कब्जा करने की नीयत रखते हैं। घायल अवस्था में पीड़ित को उपचार के लिए राजकीय यज्ञनारायण चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।


पढ़ें: सगाई से नाराज होकर प्रेमी ने की युवती की हत्या, खुद की काटी नस; इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

मामले की गंभीरता को देखते हुए किशनगढ़ थाना पुलिस ने आईपीसी की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी वंदिता राणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीपक कुमार शर्मा और सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु के सुपरविजन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 जून 2025 को तीनों आरोपियों गजेन्द्र कुमार सेन, पवन कुमार सेन और गौरीशंकर सेन को ग्राम काढा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और गहन अनुसंधान के बाद तीनों को किशनगढ़ न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत (जे.सी.) में भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में किशनगढ़ थानाधिकारी भीखाराम काला के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक गोविन्दराम, कांस्टेबल ओमप्रकाश, राजाराम व परमेश्वर ने विशेष भूमिका निभाई। पुलिस की तत्परता और निष्पक्ष कार्रवाई से पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद बंधी है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस संवेदनशीलता और सक्रियता की सराहना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed