फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: 52 Sacks of Illegally Stored Urea Seized in Kuchil Village, Agriculture Department Takes Action

Ajmer News: बिना लाइसेंस अवैध भंडारित यूरिया के 52 कट्टे सीज, कृषि विभाग ने कुचील गांव में की कार्रवाई

Sun, 29 Jun 2025 08:58 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 29 Jun 2025 08:58 AM IST
सार

कृषि विभाग ने जिले के कुचील गांव में बिना लाइसेंस अवैध रूप से भंडारित 52 कट्टे नीम कोटेड यूरिया जब्त किए। जांच के लिए यूरिया का नमूना प्रयोगशाला भेजा गया है।

विज्ञापन
Ajmer News: 52 Sacks of Illegally Stored Urea Seized in Kuchil Village, Agriculture Department Takes Action
कुचील में कृषि विभाग की कार्रवाई

विस्तार

जिले के ग्राम कुचील में कृषि विभाग ने खरीफ सीजन पूर्व गुणवत्ता नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान एक दुकान पर बिना लाइसेंस अवैध रूप से भंडारित 52 कट्टे नीम कोटेड यूरिया जब्त किए गए। यह छापेमारी उर्वरक निरीक्षक अनिल कुमार गुर्जर के नेतृत्व में महावीर प्रसाद ओझा की दुकान पर की गई। जब्त किया गया यूरिया चंबल फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स, गड़ेपान कोटा प्लांट से निर्मित था। जांच के लिए एक नमूना राजकीय उर्वरक परीक्षण प्रयोगशाला में भेजा गया है।
विज्ञापन


संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) संजय तनेजा ने बताया कि जिले में खरीफ सीजन के मद्देनजर गुणवत्ता नियंत्रण अभियान तेजी से जारी है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे केवल लाइसेंसधारी और अधिकृत विक्रेताओं से ही उर्वरक खरीदें। वैध विक्रेता आधार सत्यापन के साथ पॉइंट ऑफ सेल मशीन से बिल जारी करते हैं, जिससे लेन-देन में पारदर्शिता बनी रहती है। उन्होंने आगाह किया कि बिना लाइसेंसधारी से उर्वरक खरीदना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि यह किसानों के हितों के लिए भी हानिकारक हो सकता है।
विज्ञापन


इस कार्रवाई में गांधीनगर, किशनगढ़ से पुलिस जाप्ते की सहायता ली गई। मौके पर सहायक निदेशक अनुप्रिया यादव, सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) शिवलाल यादव, उर्वरक निरीक्षक अदिति माथुर, सहायक कृषि अधिकारी जगदीश धायल, कृषि पर्यवेक्षक निंबार्क तीर्थ और दीपा कुमावत भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विभाग की यह मुहिम किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने और नकली अथवा अवैध उर्वरकों की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार की जांचें नियमित रूप से जारी रहेंगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कुचील में कृषि विभाग की कार्यवाही

कुचील में कृषि विभाग की कार्रवाई

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed