फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Joint action of police and DST in Nasirabad, youth arrested with two pistols and cartridges

Ajmer News: नसीराबाद में पुलिस और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई, दो पिस्टल और कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

Sat, 05 Apr 2025 02:03 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sat, 05 Apr 2025 02:03 PM IST
सार

जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त रूप से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो देशी पिस्टल समेत दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Ajmer News: Joint action of police and DST in Nasirabad, youth arrested with two pistols and cartridges
पुलिस गिरफ्त मे आरोपी

विस्तार

जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और जिला स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से दो देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान मनीष, निवासी घुघरा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


मामले में थाना प्रभारी अशोक बिश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अवैध हथियारों के खिलाफ सभी थानों को सतर्क किया गया था। इसी क्रम में अजमेर एसपी वंदिता राणा के निर्देशन में नसीराबाद सदर थाना पुलिस और डीएसटी की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक हथियारों के साथ इलाके में मौजूद है। इस पर डीएसटी के हैड कांस्टेबल सीताराम और कांस्टेबल रामनिवास को भेजा गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur News: अष्टमी पर माता को जात देने पहुंचे श्रद्धालु, जोबनेर के ज्वाला माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची आरोपी मनीष ने भागने की कोशिश की लेकिन टीम की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में मनीष ने बताया कि वह ये हथियार मध्यप्रदेश से लाया था।

कार्रवाई की सराहना करते हुए एसपी वंदिता राणा ने कहा कि पुलिस अवैध हथियारों को लेकर गंभीर है और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस सतर्कता के साथ काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed