फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: ACB Recovers ₹2.58 Lakh Cash from Additional Chief Engineer’s Car, Major Action Ahead of Diwali

Ajmer News: नगर निगम अजमेर के एडिशनल चीफ इंजीनियर की कार से 2.58 लाख रुपए बरामद, एसीबी ने की बड़ी कार्रवाई

Sat, 18 Oct 2025 01:52 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sat, 18 Oct 2025 01:52 PM IST
सार

अजमेर नगर निगम के एडिशनल चीफ इंजीनियर की गाड़ी से  2.58 लाख रुपए बरामद हुए हैं। एसीबी की टीम ने कल रात सरप्राइज चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। 
 

विज्ञापन
Ajmer News: ACB Recovers ₹2.58 Lakh Cash from Additional Chief Engineer’s Car, Major Action Ahead of Diwali
नगर निगम के एडिशनल चीफ इंजीनियर की कार से रुपए बरामद

विस्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दीपावली से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम अजमेर के एडिशनल चीफ इंजीनियर (एसीई) प्रेमशंकर शर्मा की कार से 2 लाख 58 हजार 100 रुपए नकद जब्त किए हैं। यह कार्रवाई शुक्रवार रात सरप्राइज चेकिंग अभियान के दौरान बलवंता चौराहा स्थित नाकाबंदी प्वाइंट पर की गई।

विज्ञापन


एसीबी टीम ने जब शर्मा की कार को रोका और तलाशी ली तो 500 और 100 रुपए के नोटों की कुल आठ गड्डियां बरामद हुईं। बताया जा रहा है कि शर्मा अपनी पत्नी के साथ वैशाली नगर स्थित फ्लैट से कोटा के अपने मूल निवास चित्रगुप्त कॉलोनी जा रहे थे। पूछताछ में वे रुपए के स्रोत के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद एसीबी ने नकदी को संदिग्ध मानते हुए जब्त कर लिया।
विज्ञापन


एसीबी के एडिशनल एसपी भागचंद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रुपए के स्रोत की जानकारी नहीं मिलने पर राशि कब्जे में ली गई है। इसके बाद टीम ने शर्मा के वैशाली नगर स्थित आवास पर भी दबिश दी, लेकिन वहां से कोई अतिरिक्त राशि या दस्तावेज नहीं मिला। फिलहाल एसीबी ने उनसे लिखित स्पष्टीकरण मांगा है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अंता उपचुनाव: बीजेपी का चेहरा मोरपाल सुमन, लेकिन सियासी रणभूमि वसुंधरा राजे की

त्योहारी सीजन के मद्देनजर एसीबी मुख्यालय ने पूरे प्रदेश में सरप्राइज चेकिंग अभियान शुरू किया है। दीपावली के दौरान सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा गिफ्ट या नकद राशि के रूप में रिश्वत लेने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। एसीबी की टीमें संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और ठिकानों पर अचानक तलाशी कर रही हैं।


एसीबी सूत्रों के अनुसार दीपावली के समय गिफ्ट और बोनस की आड़ में अवैध लेनदेन के मामले बढ़ जाते हैं। इस बार मुख्यालय ने विशेष निगरानी अभियान चलाकर ऐसे सभी मामलों पर सख्त नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि नगर निगम अधिकारी प्रेमशंकर शर्मा नवंबर 2026 में सेवानिवृत्त होंगे। फिलहाल एसीबी यह जांच कर रही है कि जब्त की गई राशि किसी ठेकेदार या निगम से जुड़े कार्यों के बदले ली गई रिश्वत तो नहीं है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed