Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer: Property Dealer Gets Death Threat in Name of Rohit Godara, Pressured Over 12 Crore Dispute

अजमेर: प्रॉपर्टी कारोबारी को रोहित गोदारा के नाम से धमकी, 12 करोड़ भूलने व केस वापस लेने का दबाव, जांच शुरू

Sun, 22 Nov 2026 05:50 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 22 Nov 2026 05:50 PM IST
सार

प्रॉपर्टी कारोबारी को विदेशी नंबर से आए दो ऑडियो संदेशों में जान से मारने और उनके बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। संदेश भेजने वाले ने खुद को गैंगस्टर रोहित गोदारा बताते हुए 12 करोड़ रुपये का लेनदेन भूलने और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया।

विज्ञापन
Ajmer: Property Dealer Gets Death Threat in Name of Rohit Godara, Pressured Over 12 Crore Dispute
प्रॉपर्टी कारोबारी को रोहित गोदारा से मिली धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के एक प्रॉपर्टी व्यवसायी विभोर नुवाल को कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से जान से मारने की धमकी मिली है। विदेशी नंबर से आए दो ऑडियो संदेशों के जरिये व्यवसायी को 12 करोड़ रुपये का बकाया लेनदेन भूलने और पूर्व में दर्ज मुकदमा वापस लेने के लिए विवश किया गया है। पीड़ित व्यवसायी ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर अपने परिवार और बाहर पढ़ रहे बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ऑडियो संदेश में दी जान से मारने की धमकी
पीड़ित विभोर नुवाल के अनुसार 19 नवंबर की रात लगभग 10:40 बजे उनके मोबाइल फोन पर अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। उन्होंने कॉल नहीं उठाया तो उसी नंबर से दो ऑडियो संदेश प्राप्त हुए। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को रोहित गोदारा बताते हुए अर्पित जैन को अपना भाई बताया। आरोपी ने चेतावनी दी कि 12 करोड़ रुपये का जो लेनदेन बकाया है, उसका एक भी रुपया नहीं मिलेगा, बल्कि इसके बदले कई गुना राशि देनी पड़ जाएगी। आरोपी ने बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे बच्चों को नुकसान पहुंचाने की सीधी धमकी दी। दूसरे ऑडियो संदेश में आरोपी ने संजय मीणा के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा तुरंत वापस लेने के लिए कहा और ऐसा न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जोधपुर हाईकोर्ट की टिप्पणी: वारंट तामील का मतलब दांत-हड्डियां तोड़ने की छूट मिलना नहीं, पुलिसकर्मियों पर केस
विज्ञापन
विज्ञापन


12 करोड़ रुपये और जमीन का विवाद
इस प्रकरण की जड़ में करोड़ों रुपये का वित्तीय विवाद और भूमि का लेनदेन शामिल है। शिकायतकर्ता विभोर नुवाल ने 4 सितंबर को पुलिस अधीक्षक को परिवाद सौंपा था। इसमें अर्पित जैन, संजय मीणा, राजू कुमावत, लक्ष्मण सोनी, अनिल गगवाल तथा अन्य लोगों पर आरोप लगाया गया था कि समझौते के अनुसार न तो तय नकद राशि का भुगतान किया गया और न ही 12 बीघा भूमि का हस्तांतरण किया गया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया था कि आरोपी उन्हें जान-माल के नुकसान और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे थे। इस परिवाद के आधार पर 5 नवंबर को सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसकी जांच वृत्ताधिकारी अजमेर उत्तर कर रहे हैं। वहीं 18 अक्तूबर  को अर्पित जैन के चालक दीपक बीदावत ने कृष्णगंज थाने में विभोर नुवाल के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू
गैंगस्टर के नाम से आई धमकी के बाद पीड़ित विभोर नुवाल ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि अर्पित जैन, कथित रोहित गोदारा और उनके सहयोगियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने अपने तथा परिजनों की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ऑडियो संदेशों तथा नंबर की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed