फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ajmer municipal election congress board after 36 years rajkumar jaipal

राजस्थान: अजमेर में कांग्रेस की जीत पर डोटासरा-जूली ने थपथपाई पीठ, बोर्ड बनाने का किया दावा

Mon, 14 Sep 2026 05:50 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Mon, 14 Sep 2026 05:50 PM IST
सार

अजमेर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 37 पार्षदों की जीत के बाद 36 साल का सियासी सूखा खत्म होने और निगम में अपना बोर्ड बनाने का दावा किया है। पार्टी का कहना है कि 11 निर्दलीयों में से अधिकांश का समर्थन भी उसे मिल रहा है।

विज्ञापन
ajmer municipal election congress board after 36 years rajkumar jaipal
कांग्रेस के राजकुमार जयपाल और धर्मेंद्र सिंह राठौड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर के राजनीतिक इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के कुशल, ओजस्वी और दूरदर्शी नेतृत्व ने पिछले 36 वर्षों के सियासी समीकरणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। अजमेर नगर निगम के चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने प्रचंड और ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए यह साबित कर दिया है कि जनता का विश्वास अब सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व के साथ है। अजमेर में कांग्रेस की इस पूरी जीत के 'वन मैन शो' सूत्रधार डॉ. राजकुमार जयपाल ही रहे हैं, जिनकी अचूक रणनीति और बेहतरीन समन्वय के कारण पूरी कांग्रेस पार्टी उनके नेतृत्व में एक छाते के नीचे एकजुट नजर आई।
विज्ञापन


37 पार्षदों की जीत से मजबूत हुआ कांग्रेस का दावा
डॉ. राजकुमार जयपाल के अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि इस बार अजमेर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी के 37 पार्षद प्रचंड बहुमत के साथ विजयी होकर आए हैं। इसके साथ ही जनता का अपार समर्थन निर्दलीय प्रत्याशियों को भी मिला है, जिनमें 11 निर्दलीय पार्षद भी चुनाव जीतकर आए हैं। इन सभी विजयी निर्दलीय पार्षदों में से अधिकांश निर्दलीय पार्षद कांग्रेस को खुला समर्थन दे रहे हैं, जिससे पार्टी की स्थिति और अधिक मजबूत हो गई है।
विज्ञापन


डोटासरा और जूली ने जयपाल को दी बधाई
इस ऐतिहासिक सफलता पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली ने डॉ. राजकुमार जयपाल को व्यक्तिगत तौर पर फोन कर बधाई दी है और उनके नेतृत्व की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


36 साल के सियासी समीकरण बदलने का दावा
इन आंकड़ों ने साफ कर दिया है कि पिछले 36 वर्षों से निगम की सत्ता पर काबिज रहने वाली ताकतों का अहंकार अब चकनाचूर हो चुका है। अजमेर की अवाम ने बदलाव का मन बना लिया है और अब नगर निगम में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस का बोर्ड बनने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।


यह भी पढ़ें: पूर्वी राजस्थान में निर्दलीयों की आंधी: भाजपा-कांग्रेस का खेल बिगड़ा; कहीं किंगमेकर तो कहीं बहुमत के पार

कार्यकर्ताओं की मेहनत को बताया ऐतिहासिक जीत की वजह
यह जीत अजमेर के हर उस कार्यकर्ता की जीत है, जिसने विपरीत परिस्थितियों में भी कांग्रेस का दामन थामे रखा। जिला कांग्रेस कमेटी अजमेर की इस ऐतिहासिक सफलता पर अजमेर की देवतुल्य जनता और सभी विजयी पार्षदों को हार्दिक बधाई एवं आभार व्यक्त करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed