मंत्री जी बोले, 'प्याज नहीं खाओगे तो मर नहीं जाओगे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर मंहगा प्याज आम जनता की थाली का स्वाद बिगाड़ रहा है वहीं दूसरी ओर माननीय मंत्री अपने बयानों से जनता का मूड खराब कर रहे हैं।
राजस्थान के कृषि मंत्री प्रभुलाल ने हनुमानगढ़ स्थित सर्किट हाउस में एक बैठक के दौरान किसान से पूछा कि सबसे ज्यादा खाई जाने वाली वस्तु क्या है, जिस पर एक किसान ने जवाब दिया प्याज।
किसान का ये कहना ही था कि कृषि मंत्री नाराज हो गए और किसान को नसीहत देने लगे कि 'प्याज नहीं खाओगे तो मर नहीं जाओगे'।
दो रुपए ज्यादा मिले तो क्या परेशानी है?
वो यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि किसानों को प्याज के दो रुपए ज्यादा मिलने लगे तो इसमें परेशानी क्या है?
जिस पर एक किसान ने कहा कि दुःख इसी बात का है। उसने कहा कि प्याज की बोरियां बड़े व्यवसायियों के गोदामों में लगी हैं। किसान के घर में प्याज का है ही नहीं।
बताते चलें कि बीते कई दिनों से प्याज के दाम आम जनता के घर का बजट बिगाड़ रही है। खुदरा बाजारों में प्याज की कीमत 60 से 70 रुपए प्रति किलो है।