फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   administration searching the person jumped in the river, he went home and slept

Rajasthan घासीराम जिंदा हैं! प्रशासन ने नदी में कूदे शख्स को खोजने में लगाई पूरी ताकत वह घर में मिला सोता

Fri, 29 Jul 2022 01:25 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 29 Jul 2022 01:25 PM IST
सार

बारिश की वजह से पूरा अमला राहत और बचाव कार्यो में लगा हुआ है। कई जिलां में नदी और नाले उफान पर है। इसकी वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ी हुई है। इसी बीच घासीराम नदी में कूद गया।
 

विज्ञापन
administration searching the person jumped in the river, he went home and slept
लोगों के रोकने के बावजूद भी शख्स नदी में कूद गया - फोटो : amar ujala

विस्तार

जोधपुर शहर में तीन दिनों से हो रही बारिश में प्रशासन दिन-रात लोगों के सामने आ रही परेशानियों को दूर करने में जुटा है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो प्रशासन की दिन-रात मदद कर रहे हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी लोग प्रशासन की परेशानियां भी बढ़ा रहे हैं। ऐसा ही एक शख्स है घासीराम मेघवाल, जिन्होंने आपदा के समय जिला प्रशासन की परेड़ करवा दी। 
विज्ञापन


जोधपुर जिले के पलासनी गांव के नजदीक बह रही मीठड़ी नदी में घासीराम मेघवाल कूद गए। उस दौरान वहां अन्य लोग भी मौजूद थे। साथ ही वहां मौजूद लोगों ने नदी की तरफ न जाने की भी गुहार लगाई। लेकिन वह नहीं माना। अब घासीराम की मीठड़ी नदी में बह जाने के कारण मौत की अफवाह फैल गई। जिला प्रशासन ने घासीराम के शव को ढूंढने के लिए कवायद शुरू कर दी। साथ ही बचाव कार्य त्वरित और तेज गति से किया गया। सूचना पर जोधपुर के प्रभारी मंत्री सुभाष गर्ग भी मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने बचाव कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश भी दिए। 
विज्ञापन


एक तरफ तो घासीराम को नदी में ढूंढा जा रहा था, वहीं दूसरी ओर घासीराम करीब दो किलोमीटर नदी के बहाव को पार कर अपने घर जाकर इत्मीनान से सो गया। बताया जा रहा है कि घासीराम शराब पीए हुए था। जब प्रशासनिक अधिकारियों को इस बात की जानकारी मिली और पुष्टि हो गई कि घासीराम अपने घर में है तब उन्होंने राहत की सांस ली। वहीं, यह घटनाक्रम पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed