राजस्थान की राजधानी जयपुर में गाला नाइट का आयोजन किया गया। ये गाला नाइट सीतापुरा के जेईसीसी में आयोजित राजप्लास्ट सेमिनार में शनिवार रात को हुई। जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने परफॉर्मेंस देकर जलवा बिखेरा। अभिनेत्री मलाइका मुन्नी बदनाम, परम सुंदरी जैसे गानों पर जमकर डांस किया। जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी झूमने को मजबूर हो गए। साथ ही पूरा हॉल सीटियों की आवाज से गूंज उठा। देर रात तक चली गाला नाइट में 2000 से अधिक बिजनेस पर्सन्स शामिल हुए थे। आइए, अब देखें गाला नाइट से जुड़ी तस्वीरें...।
गाला नाइट: जयपुर में मलाइका अरोड़ा ने बिखेरा जलवा, परम सुंदरी-मुन्नी बदनाम जैसे गानों पर डांस; देखें तस्वीरें
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:00 PM IST
सार
गाला नाइट: जयपुर में मलाइका अरोड़ा ने बिखेरा जलवा, परम सुंदरी और मुन्नी बदनाम गाने पर डांस की तस्वीरें देखें
विज्ञापन