फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Acid mixed with alcohol in Bharatpur death of a young man

Rajasthan: भरतपुर में शराब में तेजाब मिलाकर पिलाया, युवक की मौत, पुरानी रंजिश में दिया घटना को अंजाम

Fri, 19 May 2023 08:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 19 May 2023 08:52 PM IST
सार

भरतपुर में एक युवक को शराब में तेजाब मिलाकर पिला दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि शराब बिक्रेता से उसकी पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Acid mixed with alcohol in Bharatpur death of a young man
कई दिन चले इलाज के बाद युवक की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर जिले के सीकरी थाना इलाके में एक अवैध शराब बनाने वाले व्यक्ति ने एक युवक को शराब में तेजाब मिलाकर पिला दिया। जिससे युवक की मौत हो गई। युवक ने मरने से पहले पुलिस को दिए बयान में पूरी आपबीती सुनाई है। पुलिस ने भरतपुर आरबीएम अस्पताल पहुंचकर मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


31 साल के इरसाद ने मरने से पहले पुलिस को बताया कि वह सीकरी थाना इलाके में गुलपाड़ा का रहने वाला है। 1 मई को गांव में किसी युवक की बारात आई थी। इरसाद शराब के नशे में बारात में नाच रहा था। बारात से वह सत्तू सरदार के यहां हथकड़ शराब लेने गया था, जहां उसने उसे शराब की जगह एसिड दे दिया। जिसे वह नशे में पी गया। जिसके तुरंत बाद उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे खून की उल्टियां होने लगी। इरसाद घर पहुंचा तो उसके परिजन उसे गंभीर हालत में अलवर ले गए, जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


आराम मिलने पर वह वह घर आ गया, लेकिन 10 मई को इरसाद की तबीयत फिर से खराब होने लगी। इसके बाद परिजनों ने उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया।  11 मई को इरसाद के परिजनों ने सीकरी पुलिस को घटना सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने उसके बयान लिए और 12 मई को केस दर्ज किया। इधर, इरसाद का आरबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार देर रात उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और फिर मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इरशाद के पिता महबूब ने बताया कि गांव का सत्तू सरकार इरशाद से रंजिश रखता था। इसलिए 1 मई को जब गांव में बारात आई थी तो सत्तू सरदार इरसाद को अपने घर ले गया और उसे शराब में तेजाब मिलाकर पिला दिया। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी सामने आएगा उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed