{"_id":"62d93eaeb4d0353f53128ca3","slug":"acid-attack-on-youth-preparing-for-army-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक पर एसिड अटैक, पीठ पर तेजाब फेंक भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक पर एसिड अटैक, पीठ पर तेजाब फेंक भागे बदमाश
Thu, 21 Jul 2022 05:25 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 21 Jul 2022 05:25 PM IST
सार
युवक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
हमले में घायल विकास शर्मा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के सीकर जिले में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक पर बदमाशों ने एसिड अटैक कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक चिल्लाते हुए घर की तरफ दौड़ा। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना शहर के श्रीमाधोपुर इलाके की है। यहां पुजारी बास में रहने वाला विकास (19) पुत्र दीपचंद शर्मा आर्मी की तैयारी कर रहा था। वह सुबह करीब 4:30 बजे साइकिल से जयरामपुरा के लिए निकला था। घर से कुछ दूरी पर ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसपर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन
हमले के बाद विकास जल्द से घर पहुंचा। रोशनी में जाकर उसने देखा तो सारे कपड़े जल गए थे और कमर भी झुलस गई थी। परिजन उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि युवक की पीठ करीब 40 फीसदी झुलस गई है। उसका उपचार किया जा रहा है। उधर, युवक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच के लिए चार टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन