फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Achievement of Vedika of Bikaner: Won bronze medal in 10m air pistol event in Brazil Deaf Olympics

बीकानेर की वेदिका की उपलब्धि: ब्राजील डेफ ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जीता कांस्य पदक

Fri, 06 May 2022 09:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 06 May 2022 09:08 PM IST
सार

राजकीय डूंगर महाविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा वेदिका शर्मा ने ब्राजील के कैक्सियास डो सुल में चल रहे 24वें मूक-बधिर ओलंपिक की महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। भारत के इन खेलों में अब चार पदक हो गए हैं, जिससे तालिका में वह आठवें स्थान पर है।
 

विज्ञापन
Achievement of Vedika of Bikaner: Won bronze medal in 10m air pistol event in Brazil Deaf Olympics
वेदिका शर्मा ने ब्राजील डेफ ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर की बेटी ने ब्राजील में नाम रोशन किया है। वेदिका शर्मा ने ब्राजील के कैक्सियास डो सुल में चल रहे 24वें मूक-बधिर ओलंपिक की महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। भारत के इन खेलों में अब चार पदक हो गए हैं, जिससे तालिका में वह आठवें स्थान पर है।
विज्ञापन


स्पर्धा में यूक्रेन की इन्ना अफोंचेकों ने फाइनल में 236.3 अंक से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। चीनी ताइपे की कायो या जु ने 232 के स्कोर से रजत पदक जीता। वेदिका ने स्पर्धा के चौथे दिन फाइनल्स में 207.2 का स्कोर बनाया।
विज्ञापन


निशानेबाजी में तीसरा पदक
वेदिका की जीत के साथ ही भारत ने निशानेबाजी में तीसरा पदक हासिल किया। इससे पहले तीसरे दिन धनुष श्रीकांत ने पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण और शौर्य सैनी ने कांस्य पदक जीतकर भारत को निशानेबाजी में दो पदक दिलाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 15 मई तक चलने वाली इस स्पर्धा में 80 देशों के लगभग 4 हजार एथलीट भाग ले रहे हैं। इस दौरान 18 खेलों के 215 इवेंट होंगे। वेदिका ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी मां भारती शर्मा को दिया है। डेफ ओलंपिक में जाने से पहले वेदिका ने 28 मार्च से 26 अप्रैल तक डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज तुगलकाबाद में प्रशिक्षण लिया था। पूर्व में वेदिका ने 2017 में आयोजित राजस्थान स्टेट ऑपन चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल तथा 2021 में राजस्थान स्टेट चैम्पियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed