फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Accused who made fake obscene pictures of girl viral arrested from Surat

Rajasthan: युवती की फर्जी अश्लील तस्वीरें वायरल करने करने वाला आरोपी सूरत से गिरफ्तार

Wed, 12 Oct 2022 11:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 12 Oct 2022 11:03 PM IST
सार

प्रतापगढ़ जिले की पुलिस ने आरोपी युवक को सूरत से गिरफ्तार किया है। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया था कि आरोपी युवक उसके फोटो अश्लील तरह से एडिट कर फेसबुक पर  वायरल कर रहा है। 

विज्ञापन
Accused who made fake obscene pictures of girl viral arrested from Surat
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की पुलिस ने सूरत से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर युवती की तस्वीरों की एडिट कर अश्लील बनाया और फिर वायरल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर अरनोद थाना पुलिस ने मामल की जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने अयोध्या के रहने वाले आरोपी शुभम शुक्ला पुत्र शिव बहादुर (28) को गुजरात के सूरत जिले से गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन


एसपी अनिल कुमार ने बताया कि 12 अगस्त को पीड़ित ने कार्यालय आकर एक रिपोर्ट दी। जिसमें उसने बताया कि उसकी फेसबुक आईडी पर मोहित मिश्रा नाम का व्यक्ति उसका चेहरा एडिट कर अश्लील फोटो वायरल कर बदनाम कर रहा है। इस पर थाना अरनोद पर मुकदमा आईपीसी व आईटी एक्ट में दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भाग चंद्र मीणा व सीओ ऋषिकेश मीणा एवं थानाधिकारी हनुवंत सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा तकनीकी सहायता से आरोपी की पहचान कर सूरत से डिटेन किया गया। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed