Jaisalmer Crime News: शिक्षक को किडनैप कर पैसे मांगने वाले आरोपी अब भी आजाद, पांच दिन पहले किया था अपहरण
सांकड़ा थाना पुलिस के अनुसार, गडरा निवासी शिक्षक सुरेंद्र कुमार ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि वह खेलाणा के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय सेठारों की ढाणी में कार्यरत है। शुक्रवार को वह राजगढ़ पंचायत प्रारंभिक शिक्षाधिकारी कार्यालय राजगढ़ गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसलमेर के पोकरण उपखंड के सांकड़ा थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले हुए सरकारी शिक्षक के अपहरण के मामले में आरोपी अब भी आजाद हैं। जैसलमेर और बाड़मेर में नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश की जा रही है। हालांकि, आरोपियों ने अपहरण के बाद शिक्षक को छोड़ दिया था। शिक्षक सेठारों की ढाणी में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत हैं।
विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
शिक्षक की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण और धमकाकर रुपए मांगने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करवाया गया है। सांकड़ा थाना पुलिस के अनुसार, गडरा निवासी शिक्षक सुरेंद्र कुमार ने थाने में शिकायत करते हुए बताया था कि वह खेलाणा के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय सेठारों की ढाणी में कार्यरत है। शुक्रवार को वह राजगढ़ पंचायत प्रारंभिक शिक्षाधिकारी कार्यालय राजगढ़ गया था। वहां से दोपहर 1 बजे अपनी बहन पासी विश्रोई के यहां एएनएम सरकारी आवास आ गया। उस समय वहां उसके जीजा दसराम विश्रोई और दो बच्चे भी थे। 15-20 मिनट बाद एक एसयूवी गाड़ी आई। उसमें से 3 लोग उतरे और उसका नाम पुकारा। जब उसने बताया कि वही सुरेंद्र है, तो उन्होंने उसे खींच लिया। विरोध करने पर उसने चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी दी थी।
जबरन गाड़ी में बैठाकर मांगी फिरौती
शिक्षक ने बताया कि बदमाशों ने गाड़ी में सीटों के बीच लेटा दिया था। तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे। कुछ दूर जाने के बाद उससे 5 लाख रुपए मांगे, तो उसने पत्नी को फोन करने के लिए बोला। आरोपियों ने उसकी पत्नी को फोन कर उससे बात करवाई। पत्नी ने एक घंटे रुकने की बात कही। इसके बाद दो बार और फोन किए। कुछ दूर जाने पर रास्ते में पुलिस दिखाई दी, तो आरोपियों ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। बाद में कोडियासर के पास उसे सड़क पर उतार दिया। गाड़ी में कुल 5 लोग थे। जिन्हें वह जानता नहीं है। लेकिन देखकर पहचान सकता है।