फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   accused who kidnapped the teacher and asked for money is still free Jaisalmer

Jaisalmer Crime News: शिक्षक को किडनैप कर पैसे मांगने वाले आरोपी अब भी आजाद, पांच दिन पहले किया था अपहरण

Sun, 30 Apr 2023 07:36 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 30 Apr 2023 07:36 PM IST
सार

सांकड़ा थाना पुलिस के अनुसार, गडरा निवासी शिक्षक सुरेंद्र कुमार ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि वह खेलाणा के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय सेठारों की ढाणी में कार्यरत है। शुक्रवार को वह राजगढ़ पंचायत प्रारंभिक शिक्षाधिकारी कार्यालय राजगढ़ गया था। 

विज्ञापन
accused who kidnapped the teacher and asked for money is still free Jaisalmer
शिक्षक। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जैसलमेर के पोकरण उपखंड के सांकड़ा थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले हुए सरकारी शिक्षक के अपहरण के मामले में आरोपी अब भी आजाद हैं। जैसलमेर और बाड़मेर में नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश की जा रही है। हालांकि, आरोपियों ने अपहरण के बाद शिक्षक को छोड़ दिया था।  शिक्षक सेठारों की ढाणी में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत हैं।

विज्ञापन

विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
शिक्षक की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण और धमकाकर रुपए मांगने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करवाया गया है। सांकड़ा थाना पुलिस के अनुसार, गडरा निवासी शिक्षक सुरेंद्र कुमार ने थाने में शिकायत करते हुए बताया था कि वह खेलाणा के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय सेठारों की ढाणी में कार्यरत है। शुक्रवार को वह राजगढ़ पंचायत प्रारंभिक शिक्षाधिकारी कार्यालय राजगढ़ गया था। वहां से दोपहर 1 बजे अपनी बहन पासी विश्रोई के यहां एएनएम सरकारी आवास आ गया। उस समय वहां उसके जीजा दसराम विश्रोई और दो बच्चे भी थे। 15-20 मिनट बाद एक एसयूवी गाड़ी आई। उसमें से 3 लोग उतरे और उसका नाम पुकारा। जब उसने बताया कि वही सुरेंद्र है, तो उन्होंने उसे खींच लिया। विरोध करने पर उसने चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन

जबरन गाड़ी में बैठाकर मांगी फिरौती
शिक्षक ने बताया कि बदमाशों ने गाड़ी में सीटों के बीच लेटा दिया था। तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे। कुछ दूर जाने के बाद उससे 5 लाख रुपए मांगे, तो उसने पत्नी को फोन करने के लिए बोला। आरोपियों ने उसकी पत्नी को फोन कर उससे बात करवाई। पत्नी ने एक घंटे रुकने की बात कही। इसके बाद दो बार और फोन किए। कुछ दूर जाने पर रास्ते में पुलिस दिखाई दी, तो आरोपियों ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। बाद में कोडियासर के पास उसे सड़क पर उतार दिया। गाड़ी में कुल 5 लोग थे। जिन्हें वह जानता नहीं है। लेकिन देखकर पहचान सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed